home page

Tata Motors : ये बड़ी कंपनी तीन हजार से अधिक महिलाओं को देगी नौकरी, जानिए प्लानिंग

जैसा की आपको पता है भारत में महिलाओं को अधिक सम्मान दिया जाता है आज देश की महिला हर क्षेत्र में काम करती नजर आती हैं। मार्केट में सबसे बड़ी कार कंपनियां महिलाओं को फैक्ट्री में शामिल करने की योजना बना रही है खबर में जानिए क्या है पूरी जानकारी। 

 | 
Tata Motors : ये बड़ी कंपनी तीन हजार से अधिक महिलाओं को देगी नौकरी, जानिए प्लानिंग  

HR Breaking News : ब्यूरो : Tata Motors के छह फैक्ट्री में शॉप फ्लोर में 3,000 से अधिक women production के क्षेत्र में विभिन्न भूमिकाओं में काम कर रही हैं। वे छोटे गाड़ियों से लेकर भारी कमर्शियल व्हीकल तक को बनाने के लिए काम कर रही हैं। 

कंपनी की अपनी फैक्ट्री में और महिलाओं को शामिल करने की योजना है। वहीं, एमजी मोटर इंडिया की दिसंबर, 2023 तक और महिलाओं को शामिल करके महिलाओं की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत करने का प्लान है। कंपनी के गुजरात के हलोल फैक्ट्री में कारखाने में काम करने वाले 2,000 लोगों में से 34 फीसदी महिलाएं हैं।


ये भी जानें :Tata ने अपनी गाड़ियों की कीमतों की बढ़ोतरी, जानिए नऐ रेट


Hero Motocorp  में 2021-22 के आखिर तक 1,500 महिला कर्मचारी काम कर रही थीं और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ाने की योजना है। बजाज ऑटो के पुणे स्थित Chakan Factory में डोमिनार 400 और पल्सर आरएस 200 जैसी महंगी बाइकों को बनाने का जिम्मा पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में है। यहां 2013-14 की तुलना में 2021-22 में महिला कर्मियों की संख्या 148 से चार गुना बढ़कर 667 हो गई है।


     
कंपनी की 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि विनिर्माण संयंत्रों और Engineering  में काम करने वालों में करीब 64 महिलाएं हैं। टाटा मोटर्स के प्रेसिडेंट और चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर रवींद्र कुमार ने कहा, ''कंपनियों ने महिलाओं को अहम पदों पर लाने के लिए व्यापक रूपरेखा बनाई है लेकिन आंकड़े बताते हैं कि आदर्श स्थिति और वास्तविकता में बड़ा अंतर है। इसी अंतर को बदलने के लिए टाटा मोटर्स अपने तरीके से प्रयास कर रही है।

 ये भी पढ़ें :Tata की सभी कारों की कीमतें बढ़ी,चेक करें नए रेट


two years में कंपनी के पुणे में यात्री वाहन फैक्ट्री में महिलाओं की संख्या करीब 10 गुना बढ़ी है। इस कारखाने में अप्रैल, 2020 में 178 महिला कर्मी थीं जो अब बढ़कर 1,600 हो गई है। एमजी मोटर इंडिया में डायरेक्टर-एचआर यशविंदर पटियाल ने कहा, ''हमारा प्रयास है 50:50 का अनुपात हासिल करना।''auto industry में अब महिलाएं भी अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं और इसमें उनकी मदद कर रही हैं देश की कई जानी-मानी कार बनाने वाली कंपनियां कर रही है।Tata Motors , एमजी मोटर, Hero Motocorp और Bajaj Auto अपनी फैक्ट्री में पुरुषों की तरह उसी संख्या में महिलाओं को नौकरी देने की दिशा में तेजी से बढ़ रही हैं।