home page

होंडा का यह ई-स्कूटर जल्द बाजार में मचाएगा धूम

होंडा (Honda) अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। बहुत जल्द वह भारत के बाजार में ई-स्कूटर को लांच करेगी। जाने होंडा कौन सा मॉडल करेगी पेश..
 | 

HR Breaking News, New Delhi: होंडा (Honda) विभिन्न कैटेगरी के वाहनों के लिए विश्वसनीय नाम है। देश में होंडा ने अपने विभिन्न सेंगमेंट के लिए जानी जाती है। टू-व्हीलर बाजार में होंडा ने अपना दबदबा बना रखा है। खासकर युवाओं के होंडा के कई बाइक्स आर्कषित कर रहे हैं। होंडा (Honda) देश इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माण की ओर बहुत तेजी से बढ़ रही है। पिछले समय में चीन में उसने अपना ई-स्कूटर उतारा था।

 


होंडा (Honda) ने हाल ही में अपने यू-गो (Honda U-Go E-Scoote) इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन को पेटेंट (Patent) भी करवाया है। इस स्कूटर को कंपनी ने पिछले साल चीन में U-Go के नाम से लॉन्च किया था। इसे वहां पर काफी अच्छा परफॉर्म किया था।


होंडा को उम्मीद है की अगर इस स्कूटर को भारत में लॉन्च किया गया तो वह अच्छा परफॉर्म करने वाली है। कंपनी ने इस स्कूटर में कई सारे फीचर्स दिए हैं जो ग्राहक को पसंद आने वाली है।


कैसा होगा यू-गो डिजाइन

कंपनी ने जिस पेटेंट (Patent) को फाइल किया है उसके मुताबिक इस स्कूटर का लुक काफी अट्रैक्टिव होने वाला है। कंपनी ने इसे नए जनरेशन को ध्यान में रखते हुए फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया है। इसका लुक एक कॉम्पैक्ट स्कूटर की तरह होने वाला है। इसमें कंपनी DRL के साथ स्पोर्टी LED हेडलैंप का इस्तेमाल करने वाली है।


इसमें सिल्क LED टर्न इंडिकेटर, राउंड रियर व्यू मिरर, शार्प बॉडी पैनल और फ्लोटिंग टाइप रियर LED टेल लाइट जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में 12 इंच और रियर में 10 इंच का अलॉय व्हील दिए जाएंगे।

 

यू गो की बैटरी


यू गो को होंडा(Honda) ने चीन में 2 वैरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है। जो स्टैंडर्ड मॉडल और लाइट मॉडल के नाम से आता हैं। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में कंपनी ने 1200W का हब मोटर दिया है। वहीं इसके लाइट मॉडल में 800W का मोटर के साथ आने की उम्मीद है।

यह भी देखें : EV से मिड-साइज सेडान तक अगले हफ्ते लॉन्च होंगी ये धांसू कारें

ये दोनों ही मॉडल 1.44kWh की कैपेसिटी वाले 48V और 30Ah रिमूवेबल लिथियम ऑयन बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है। इसका स्टैंडर्ड मॉडल 1.8kW का मैक्स पॉवर जनरेट करता है और वहीं इसका लाइट मॉडल 1.2kW का मैक्स पॉवर जनरेट करने की क्षमता रखता है। होंडा यू गो का टॉप स्पीड 43 Km/h से 53 Km/h तक का है। इसे कंपनी जनरल उसे के लिए बनाया है जो 64 Km का रेंज देती है।