home page

Best Electric Cars : लोगों के दिलों पर छाई ये 2 इलेक्ट्रिक कारें, बीते साल की तुलना में इतनी बढ़ी बिक्री

Best Electric Cars : अब इन दिनों भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों का खूब दबदबा देखा जा रहा है। अब इन दिनों लोगों के दिलों पर 2 इलेक्ट्रिक कारें छाई हुई है। लोगों के बीच ये दो कारें खूब पॉपुलर हो गई है। वहीं, ये इलेक्ट्रिक कारें बिक्री के मामले में भी टॉप पर रही है। बीते साल की बिक्री (Best Electric Cars Updates) से तुलना करें तो इस साल बिक्री में बंपर बढ़ौतरी रही है।

 | 
Best Electric Cars : लोगों के दिलों पर छाई ये 2 इलेक्ट्रिक कारें, बीते साल की तुलना में इतनी बढ़ी बिक्री

HR Breaking News (Best Electric) अब भारतीय ऑटोमोबाइल में नई-नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की जा रही है। बिक्री के मामले में नवंबर का महीना महिंद्रा के लिए बेहद खास रहा। इन दो इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के मामले में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। अगर आप भी हाल फिलहाल में कोई इलेक्ट्रिक कार  (Best Electric  Cars) खरीदना चाहते हैं तो ये कारें आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आइए खबर में जानते हैं इन दोनों एसयूवी के बारे में।


अक्टूबर में कितनी हुई कार की बिक्री
 

सबसे पहले तो आप यह जान लें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा की दो बेस्ट इलेक्ट्रिक SUV (Mahindra's best electric SUV) Be 6 और XEV 9e का बिक्री अक्टूबर 2025 के आखिर तक  40,000 यूनिट्स क्रॉस कर गया है।

जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच बिक्री के आंकड़ों को देखें तो कंपनी के चाकन प्लांट में इन दोनों SUV की 40,001 यूनिट्स बनीं है और सितंबर में इस मॉडल की 5,959 यूनिट्स बनाई गई है। जनवरी से अक्टूबर तक दोनों मॉडलों की कुल बिक्री (mahindra electric cars sales)36,104 यूनिट्स पर रही है, जिनमें से अक्टूबर में तो 4,842 यूनिट्स बिकीं है। इसके साथ ही कंपनी ने 263 यूनिट्स को एक्सपोर्ट भी किया है।


महीन्द्रा कंपनी के लिए बेस्ट रहा अक्टूबर महीना
 

अक्टूबर के महीने में कंपनी की ओर से अपने SUV प्लांट से रिकॉर्ड (Record from SUV plant) 56,367 यूनिट्स को तैयार किया है, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 से 10 प्रतिशत से ज्यादा रही हैं।इनमे से महीन्द्रा कंपनी की ओर से सिर्फ Be 6 और XEV 9e की 4,916 यूनिट्स अक्टूबर से बनाई गई है, जो कुल उत्पादन का 9 प्रतिशत का हिस्सा हैं। इन दो मॉडलों ने अक्टूबर 2025 की कुल SUV बिक्री 71,624 यूनिट्स में 7 प्रतिशत का योगदान दिया है।


हर महीने बढ़ी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री
 

आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी से अक्टूबर 2025 तक देशभर में 36,104 यूनिट्स की बिक्री का अर्थ है कि इन दो इलेक्ट्रिक SUVs का महिंद्रा की कुल SUV बिक्री (Mahindra's total SUV sales) में 7 प्रतिशत का योगदान रहा है। वहीं, फाइनेंशियल ईयर 2026 के पहले सात महीनों में यह योगदान बढ़कर 8 प्रतिशत हो गया है।


महिंद्रा की इन बेस्ट एसयूवी (Mahindra's best SUV) में XUV400 भी शामिल है। जनवरी 2025 में Be 6 और XEV 9e की लॉन्चिंग से कंपनी के EV प्रदर्शन में काफी सुधार आया है। आंकड़ों के मुताबतिक जनवरी से अक्टूबर के बीच कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों में बिक्री (sales in electric cars) में हर महीने इजाफा हुआ है और बीते वर्ष की तुलना में बिक्री दो गुना से ज्यादा हो गई है।

इतनी गुणा बढ़ी डिमांड 
 

सब मिलाकर देखें तो महिंद्रा की तीन इलेक्ट्रिक SUV (Mahindra's electric SUV) की बिक्री बंपर रही है और इन इलेक्ट्रिक कारों में Be 6, XEV 9e और XUV400 की बिक्री 27,035 यूनिट्स पर रही है, जो बीते वर्ष अक्टूबर 2024 की तुलना में 339 प्रतिशत अधिक है। तब 6,157 यूनिट्स बिकी थीं। यानी देखा जाए तो 20,878 यूनिट्स की ज्यादा बढ़ौतरी हुई है, जिसमें ज्यादातर नई Born Electric एसयूवी हैं। देशभर के कुल इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल मार्केट में महिन्द्रा का हिस्सा 8 प्रतिशत से बढ़कर 19 प्रतिशत हो गया है।