Budget Friendly Bike: ₹72,500 से शुरू है इस बजट फ्रेंडली बाइक की कीमत, जान लें फीचर्स
Budget Friendly Bike - अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद और माइलेज फ्रेंडली बाइक की तलाश कर रहे हैं, तो यह विकल्प आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ₹72,500 की शुरुआती कीमत वाली यह बाइक रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जिसमें किफायती दाम के साथ जरूरी फीचर्स और आरामदायक राइड का भरोसा मिलता है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Budget Friendly Bike) अगर आप रोज़ाना सफर के लिए शानदार माइलेज वाली बाइक (Great mileage bike) ढूंढ रहे हैं और आपका बजट 1 लाख रुपये से कम है, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हम जिस बाइक की बात कर रहे हैं, वह है TVS Star City Plus। यह बाइक उन लोगों के लिए खास है जो डेली ट्रैवल करते हैं और आरामदायक राइड के साथ बेहतर माइलेज चाहते हैं।
TVS Star City Plus Price-
टीवीएस कंपनी (TVS Company) की इस बाइक के ड्रम वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 72,500 रुपये है, जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत भी 72,500 रुपये रखी गई है। ध्यान रहे कि ये एक्स-शोरूम प्राइस हैं, इसमें आरटीओ, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज अलग से जुड़ेंगे। मुकाबले में यह बाइक Hero Splendor Plus, Honda Shine 100/125, Hero Passion Pro/Plus और Bajaj Platina 100/110 जैसी बाइकों को कड़ी टक्कर देती है।
इंजन डिटेल्स-
इस बाइक में 109.7 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है जो 7350 rpm पर 8.08 bhp पावर जेनरेट करता है। 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाली ये बाइक राइडर को स्मूथ शिफ्टिंग एक्सपीरियंस देती है।
TVS Star City Plus Mileage-
BikeDekho के मुताबिक, टीवीएस कंपनी की इस बाइक का माइलेज 1 लीटर पेट्रोल में करीब 83.07 किलोमीटर तक बताया गया है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, यानी फुल टैंक पर यह बाइक लगभग 830.7 किलोमीटर तक चल सकती है। माइलेज को लेकर TVS Motor Company का दावा है कि यह बाइक करीब 15 फीसदी तक बेहतर माइलेज ऑफर करती है।
TVS Star City Plus Features-
इस बाइक में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (Semi-digital instrument cluster), यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, इको और पावर इंडिकेटर के साथ मजबूत सस्पेंशन दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ट्यूबलेस टायर, बेहतर ग्रिप वाला ब्रेकिंग सिस्टम और फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलती है, जिससे राइड के दौरान बेहतर कंट्रोल और भरोसेमंद ब्रेकिंग मिलती है।
