टू-व्हीलर के सेगमेंट में इस कंपनी ने मचाया तहलका, नंबर-1 का ताज छीना
Two wheeler Sale :अगर आप इस दिवाली पर टू-व्हीलर खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो आपको बता दें कि इस कंपनी ने टू-व्हीलर मार्केट (Two wheeler Market) में तहलका मचा दिया है। इस कंपनी की बाइक नंबर वन पर आ रही है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Two wheeler Retail Sales) ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री आए दिन हलचल देखने को मिल जाती है। बता दें कि टू-व्हीलर सेगमेंट में कई कंपनियों का दबदबा है। लेकिन अब एक ऐसी कंपनी है जिसने टू-व्हीलर मार्केट (2W Retail Sales) में नंबर वन का ताज छीन लिया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
इस कंपनी ने जीता ताज
सितंबर 2025 की टू-व्हीलर्स की सेल्स रिपोर्ट अब सामने आ गई है। बता दें कि हीरो (Hero) ने होंडा से नंबर-1 का ताज छीन लिया है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एथर (Ather Sales) ने धमाल मचा दिया है।
जीएसटी का पड़ा वाहनों की कीमतों पर प्रभाव
भारत के दोपहिया वाहन बाजार में सितंबर 2025 का महीना जबरदस्त रहा है। हाल ही में जारी की गई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, टू-व्हीलर रिटेल सेल्स (Two-Wheeler Retail Sales) में 6.51 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़त दर्ज की जा रही है। नए GST 2.0 टैक्स स्ट्रक्चर, त्योहारी ऑफर्स और रूरल मार्केट की रिकवरी ने मिलकर बाइक-स्कूटर बिक्री को रफ्तार प्रदान कर दी है।
फिलहाल टू-व्हीलर की हो चुकी है बिक्री
सितंबर 2025 में कुल 12,87,735 टू-व्हीलर की बिक्री की जा चुकी है। पिछले साल के 12,09,072 यूनिट्स के मुकाबले यह 6.51 प्रतिशत (Two-Wheeler Sales) तक की बढ़ गई है। हालांकि, अगस्त 2025 की तुलना में बिक्री में 6.26 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। YTD (वर्ष-से-अब तक) आधार पर बिक्री 3.07 प्रतिशत बढ़ी है।
हीरो ने कमाया नंबर वन का दर्जा
हीरो (Hero) ने सितंबर 2025 में होंडा (Honda Sales) को पछाड़ते हुए नंबर-1 पोजिशन को हासिल कर लिया है। इसकी बिक्री 3,23,268 यूनिट्स तक की रही है। इसके अलावा पिछले साल 2,71,820 यूनिट्स की बिक्री की गई है। इसका मार्केट शेयर 25.10 प्रतिशत तक रहा है। हीरो (Hero) का मार्केट शेयर और भरोसा दोनों बढ़ रहे हैं। कंपनी जल्द नई हीरो मैवरिक 440 (Hero Mavrick 440) लॉन्च करने की तैयारी में है, हालांकि Xtreme 125R का अपडेटेड वर्जन भी शोकेस किया जा रहा है।
होंडा की बिक्री में आई गिरावट
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया को मामूली गिरावट झेलनी पड़ रही है। इसकी बिक्री 3,22,614 यूनिट्स तक रही है। इसके अलावा पिछले साल 3,34,860 यूनिट (Honda Sale) की बिक्री की जा चुकी है। कंपनी ने अपनी CB350 स्पेशल एडिशन को लॉन्च कर दिया है। जोकि अब BigWing डीलरशिप्स पर भी उपलब्ध है।
TVS ने भी की जबरदस्त ग्रोथ
TVS की ग्रोथ स्टेडी बनी रही है। इसकी बिक्री 2,46,064 यूनिट्स रही, जो पिछले साल 2,22,029 यूनिट्स तक की थी। टीवीएस के Raider, Apache और iQube EV जैसे मॉडल्स कंपनी के लिए सेल्स का आधार बन गए हैं।
बिक्री में आई गिरावट
बजाज (Bajaj Sale) की बिक्री में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सितंबर 2025 में इसकी 1,37,224 यूनिट बिक रही है। इसके अलावा सितंबर 2024 में इसकी 1,42,002 यूनिट्स बिकी थी। हालांकि, कंपनी ने नया GST स्ट्रक्चर लागू होने के बाद कीमतें (Bajaj Bike Price) समायोजित की जा रही हैं। खास बात तो ये है कि 400cc से ऊपर वाली बाइक्स के लिए बढ़ा टैक्स कंपनी खुद वहन कर रही है, इसकी वजह से बाइकों की कीमतें स्थिर रही है।
रॉयल एनफील्ड और सुजुकी ने भी पकड़ी रफ्तार
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की 77,462 यूनिट्स (↑ YoY 58,653 से) बिक रही है। इसका मार्केट शेयर 6.02 प्रतिशत तक रहा है। इसके अलावा सुजुकी (Suzuki) की 77,342 यूनिट (↑ YoY 74,699 से) सेल हुईं है। एक्सेस (Access) और बर्गमैन (Burgman) जैसे स्कूटर अभी भी हाई डिमांड में हैं।
यामाहा की ऐसी रही बिक्री
यामाहा (Yamaha sales) की बिक्री में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सितंबर 2025 में इसकी 48,099 यूनिट सेल हुईं है। इसके अलावा सितंबर 2024 में 50,265 यूनिट्स सेल दर्ज की गई है। कंपनी जल्द ही नई MT सीरीज बाइक लॉन्च करने की प्लानिंग की जा रही है।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट का ये है हाल
सितंबर 2025 में EV सेगमेंट में बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। एथर एनर्जी (Ather Energy) नई EV बादशाह बन गई है। इसकी बिक्री 18,141 यूनिट्स तक रही है। इसकी बिक्री पिछले साल 12,925 यूनिट तक रही थी। इसका मार्केट शेयर 1.41 प्रतिशत तक रहा है। एथर (Ather) ने ओला को पछाड़ दिया, जोकि इस बार 13,383 यूनिट्स (पिछले साल 24,754 यूनिट्स) पर सिमट गई है।
