electric scooter खरीदने से पहले जान लें फायदे और नुकसान
electric scooter buying tips : आज के समय में बढ़ रही महंगाई का प्रभाव पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter Price) खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो खरीदारी करने से पहले आपको इसके फायदे और नुकसान के बारे में जान लेना चाहिए। आईए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (electric scooter vs petrol scooter) इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज देशभर में बढ़ता ही चला जा रहा है क्योंकि यह स्कूटर पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होते हैं और इसकी वजह से फ्यूल और मेंटेनेंस (electric scooter buyer guide) में आने वाले खर्च की भी बचत होती है।
हालांकि अगर किसी चीज के फायदे होते हैं तो उसके नुकसान भी बराबर ही होते हैं। ठीक ऐसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर के भी फायदे और नुकसान होते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदी करने से पहले आपको इनके बारे में जानकारी होनी काफी ज्यादा जरूरी है।
लोग कर रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख
आज देशभर में रोजाना हजारों इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) की बिक्री होती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर लोगों के रुख का सबसे प्रमुख कारण कम खर्च और बढ़ती पेट्रोल की कीमतों को बताया जाता है। पिछले काफी सालों से पेट्रोल की कीमतों (petrol price) में न रुकने वाली तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में पेट्रोल की कीमतों ने आम आदमी के बजट को पूरी तरह से बिगड़ कर रख दिया है। इस स्थिति में इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों के लिए वरदान बनकर सामने आए हैं।
मेंटिनेस कॉस्ट भी है कम
इसके अलावा दूसरी ओर इलेक्ट्रिक वाहनों की मेंटिनेस कॉस्ट (Electric Vehicles Maintenance Cost) भी काफी कम होती है। इसमें हर 6 महीने के अंदर सर्विस करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर के कई मॉडल आ चुके हैं, जोकि बेहतरीन टेक्नोलॉजी फीचर्स और आसान फाइनेंस विकल्प के साथ मिल जाते हैं। इसकी वजह से लोग इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं और इसकी धड़ाधड़ खरीदी कर रही है।
किलोमीटर को देखकर ही करें खरीदी
अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) लेने का विचार कर रहे हैं तो इससे पहले आपको इस बात को समझ लेना चाहिए कि आपका सफर रोजाना कितने किलोमीटर तक का है। अगर आप 1 दिन में 50 किलोमीटर तक का सफर करते हैं तो इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
हालांकि अगर लंबी दूरी के लिए सफर करना हो तो यह ऑप्शन उतना ज्यादा उपयोगी नहीं है क्योंकि ज्यादातर हाईवे पर चार्जिंग स्टेशन (electric scooter charging station) आसानी से नहीं मिलते हैं, जोकि आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर का यूज करने के फायदे
यूजेज कोस्ट है कम
पेट्रोल के मुकाबले बिजली की कीमत काफी कम है। इस वजह से इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) को चलाने की कास्ट भी कम पड़ती है। अगर आप लंबे समय तक इलेक्ट्रिक स्कूटर का यूज करते हैं तो यह आपकी शानदार बचत करा सकता है।
सरकार देगी सब्सिडी
कई राज्यों में तो इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सरकारी सब्सिडी भी दी जा रही है। इसके साथ ही FAME स्कीम के तहत भी कुछ हाई स्पीड स्कूटरों पर ऑफर दिए जा रहे हैं, जिसकी वजह से इसकी शुरुआती कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
हर साल बचा सकते हैं इतने पैसे
पेट्रोल वाले स्कूटरों के मुकाबले इलेक्ट्रिक स्कूटर में काम चलने वाले पुर्जे होते हैं। इस वजह से इसका मेंटिनेस कॉस्ट भी काफी कम होता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर का यूज करने पर आप हर साल लगभग 1000 से 2500 रुपये तक बचा सकते हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर का यूज करने के नुकसान
कीमतें होती है ज्यादा
ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत (electric scooters price) पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले ज्यादा होती है। इसकी वजह से यह आपकी जेब पर गहरा प्रभाव डाल सकता है या फिर आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदी करने के लिए लोन का सहारा भी लेना पड़ सकता है।
चार्जिंग स्टेशन की परेशानी
भारत में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन (electric charging station) आमतौर पर बहुत कम ही जगह पर उपलब्ध होते हैं। पूर्वी भारत में तो इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की संख्या काफी ज्यादा काम है। हालांकि पूर्वी भारत के मुकाबले पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तर भारत में इलेक्ट्रिक स्टेशन की संख्या थोड़ी ज्यादा है।
स्पेशलाइज्ड टेक्नीशियन की होती है जरूरत
हर मैकेनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर को ठीक नहीं कर सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को ठीक करने के लिए स्पेशलाइज्ड टेक्नीशियन की ही जरूरत होती है, जोकि हर जगह पर नहीं मिल पाते हैं।
रीसेल वैल्यू भी होती है कम
इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter battery) की बैटरी एक सीमित समय तक ही चलती है और इसमें लगने वाली नई बैटरी की कीमत काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर की रीसेल वैल्यू भी पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले काफी ज्यादा कम होती है।
