home page

Mahindra Scorpio N भी दिखेगी नए अंदाज में, आएगा नया वैरिएंट, SUV में होंगे ये बदलाव

Mahindra Scorpio N : वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा बीते कई सालों से भारतीय कार बाजार पर राज कर रही है। इस कंपनी की कई गाड़ियां लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। आपको बता दे की महिंद्रा कंपनी की नंबर वन कहीं जाने वाली गाड़ी स्कॉर्पियो एन अब नहीं अंदाज में दिखेगी। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या होंगे बदलाव।
 | 
Mahindra Scorpio N भी दिखेगी नए अंदाज में, आएगा नया वैरिएंट, SUV में होंगे ये बदलाव

HR Breaking News : (Mahindra Scorpio) वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा बीते कई सालों से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इस कंपनी की गाड़ी खरीदने के लिए लोगो की लाइनें लगी हुई है। महिंद्रा कंपनी की गाड़ी Scorpio N भी हर किसी को पसंद आ रही है। Mahindra Scorpio N 2026 फेसलिफ्ट को हाल ही में भारी कवरिंग के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिससे इसके डिजाइन की ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई। 


हालांकि कंपनी की तरफ  से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में अब तक जो सामने आया है, उसके आधार पर नई Scorpio N कई बड़े बदलाव हो सकते हैं।


Mahindra Scorpio N 2026 का कुछ होगा डिजाइन  


देखी गई तस्वीरों से पता चलता है कि नई Scorpio N का कुल सिल्हूट और स्टांस पहले जैसा ही रहेगा। लेकिन, फ्रंट हिस्से में बड़े कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई Scorpio N में नई डिजाइन की गई ग्रिल, रीडिजाइन बंपर, शार्प LED हेडलैम्प्स और सिग्नेचर DRLs दिए जा सकते हैं। साइड प्रोफाइल ज्यादातर वैसी ही रहेगी, लेकिन इसमें नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, महिंद्रा कुछ नए वेरिएंट्स और एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस भी जोड़ सकती है।


Mahindra Scorpio N 2026 में मिलेंगे इतने फीचर्स 


नई Scorpio N के केबिन यानी अंदरूनी हिस्से में इस बार कई नए और एडवांस्ड फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। नई Scorpio N में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर यूजर इंटरफेस और वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिल सकता है। सनरूफ के फीचर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए Mahindra अब पैनोरमिक सनरूफ का फीचर टॉप वेरिएंट्स में दे सकती है। इसके अलावा, कुछ वेरिएंट्स में ADAS और एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े जाने की संभावना है।


Mahindra Scorpio N 2026 इंजन ऑप्शंस


Mahindra Scorpio N 2026 में इंजन के मामले में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे। नई Scorpio N में वही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए जाएंगे जो मौजूदा मॉडल में हैं। हालांकि, दोनों इंजनों को बेहतर रिफाइनमेंट और माइलेज (फ्यूल एफिशिएंसी) के साथ पेश किया जा सकता है।


2027 में भी आएगी नई SUV


महिंद्रा ने 15 अगस्त 2025 को Vision S नाम की एक कॉम्पैक्ट SUV कॉन्सेप्ट दिखाई थी। इस कॉन्सेप्ट के आधार पर कंपनी Mini Mahindra Scorpio तैयार कर रही है, जो 2027 में लॉन्च हो सकती है। यह SUV नई NU_IQ मोनोकॉक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी, जो ICE (पेट्रोल/डीजल), हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन तीनों को सपोर्ट करेगी।