home page

इस हफ्ते में होगी Mahindra की इस धांसू कार की एंट्री, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Mahindra SUV : महिन्द्रा कंपनी की ओर से नई-नई गाड़ियों को लॉन्च किया जा रहा है और अब जल्द ही महिन्द्रा कंपनी की ओर से एक ओर धांसू कार को लॉन्च किया जाने वाला है। अगर आप भी महिन्द्रा कंपनी की कोई एसयूवी लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेहतर हो सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि महिन्द्रा की ये एसयूवी (Mahindra SUV Updates)  कब लॉन्च की जाने वाली है। 

 | 
इस हफ्ते में होगी Mahindra की इस धांसू कार की एंट्री, मिलेंगे दमदार फीचर्स 

HR Breaking News (Mahindra SUV) महिन्द्रा कंपनी की ओर से अब एक इलेक्ट्रिक SUV को भारतीय बाजारों में पेश किया जाने वाला है। महिन्द्रा की इस एसयूवी में दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। महिन्द्रा की ये धांसू एसयूवी (Mahindra SUV )इस हफ्ते मार्केट में लॉन्च की जाने वाली है। आइए खबर में जानते हैं कि Mahindra की इस एसयूवी में दमदार फीचर्स, डिजाइन और रेंज देखने को मिलेगी।


कब तक लॉन्च होगी ये गाड़ी


Mahindra XEV 9S की एंट्री (Mahindra XEV 9S launch) 27 नवंबर को होने वाली है। इस एसयूवी को भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV के रूप में लाया जाएगा। ये एसयूवी  Mahindra की INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है और यह SUV कंपनी की EV पोर्टफोलियो आगामी समय में इलेक्ट्रिक फैमिली गाड़ियों की डिमांड में इजाफा करेगा।

XEV 9S में मिलेंगे ये फीचर्स 


बात करें फीचर्स (Mahindra XEV 9S  Features) की तो XEV 9S में Mahindra कंपनी बढ़िया फीचर्स देने वाली है और  इंटीरियर क्लिप्स से यह क्लियर हो गया है कि SUV में सीट्स पर प्रीमियम स्टिचिंग का यूज किया गया है और शोल्डर एरिया पर सिल्वर प्लेट और सॉफ्ट-टच मैटेरियल का यूज किया गया है, जिससे केबिन का लुक एकदम लग्जरी बन जाता है।


नई सुविधाओं के साथ एंट्री लेगी ये एसयूवी


उम्मीद की जा रही है कि महिन्द्रा की इस SUV में कनेक्टेड LED DRL, फुल LED हेडलाइट्स, Harman Kardon प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, Dolby Atmos सपोर्ट, मेमोरी-आधारित पावर्ड सीट्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे कई एडवांस फीचर्स  (Mahindra XEV 9S advance features) देखने को मिलने वाले हैं। बता दें कि टेक्नोलॉजी के मामले में महिन्द्रा की ये SUV 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार फीचर्स और मल्टीपल ड्राइव मोड्स जैसी नई सुविधाओं के साथ एंट्री लेने वाली है।

फुल चार्ज पर देगी इतनी रेंज


बैटरी की बात करें तो Mahindra XEV 9S में कंपनी 79 kWh का बड़ा बैटरी पैक (Mahindra XEV 9S  battery pack) ऑफर कर सकती है।  बताया जा रहा है कि यह SUV एक बार फुल चार्ज में 656 किलोमीटर तक रेंज ऑफर करती है। इस एसयूवी में बड़ी बैटरी और एडवांस्ड मोटर सिस्टम XEV 9S इस एसयूवी को बेहतर बनाती है और ये लंबी दूरी की फैमिली ट्रिप्स के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है।  हालांकि मोटर के स्पेसिफिकेशंस का अभी कुछ पता नहीं चला है। 

इन गाड़ियों से होगा सीधा मुकाबला


Mahindra लॉन्च इवेंट के बाद ही इस एसयूपी की सही कीमत (Mahindra XEV 9S Price) का पता चल सकेगा, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि XEV 9S की शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये के आस-पास से शुरू हो सकती है।  फीचर्स और रेंज में इस कीमत में यह एसयूवी इस सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बना देगी। बताया जा रहा है कि यह एसयूवी Kia Carens Clavis EV, Tata Harrier EV और जल्द आने वाली Tata Sierra EV को कड़ी टक्कर दे सकती है।