इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने में नंबर-1 बनी यह कंपनी, दूसरी कंपनियों को छोड़ा काफी पीछे
Electric Vehicles - भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बढ़ती मांग के बीच फरवरी 2026 में एक कंपनी ने बिक्री के मामले में बाजी मार ली। इस कंपनी ने न सिर्फ टॉप पोजिशन हासिल की, बल्कि बाकी ब्रांड्स को भी काफी पीछे छोड़ दिया। ताजा आंकड़ों में इस कंपनी का दबदबा साफ नजर आता है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Electric Vehicles) भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। फरवरी 2026 में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की बिक्री मजबूत बनी रही। डीलर्स संगठन FADA (Federation of Automobile Dealers Associations) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 में देशभर में कुल 1,11,709 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिके।
यह आंकड़ा फरवरी 2025 में बिके 76,722 यूनिट के मुकाबले करीब 45.60% की मजबूत सालाना बढ़ोतरी (YoY) को दर्शाता है। हालांकि, जनवरी 2026 की तुलना में फरवरी में बिक्री में लगभग 9% की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आइए अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री से जुड़े आंकड़ों को विस्तार से समझते हैं।
EV सेगमेंट में TVS फिर बना नंबर-1-
फरवरी 2026 में TVS Motor Company ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी नंबर-1 पोजिशन बरकरार रखी। कंपनी ने इस महीने कुल 31,614 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में करीब 66.78% ज्यादा है। इस शानदार प्रदर्शन के पीछे कंपनी के लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube की बड़ी भूमिका मानी जा रही है।
दूसरे नंबर पर बजाज-
EV बाजार में दूसरा स्थान बजाज ऑटो (Bajaj Auto) को मिला। कंपनी ने फरवरी 2026 में 25,328 यूनिट इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे। यह पिछले साल की तुलना में लगभग 17.42% की बढ़ोतरी है।
तीसरे नंबर पर एथर-
इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टार्टअप Ather Energy फरवरी 2026 में तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान कंपनी ने कुल 20,584 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में करीब 71.85% की बड़ी सालाना बढ़ोतरी है। कंपनी की लोकप्रिय स्कूटर सीरीज Ather Rizta और Ather 450 को इस मजबूत ग्रोथ की अहम वजह माना जा रहा है।
हीरो विडा (Hero Vida) की जबरदस्त छलांग-
देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। फरवरी 2026 में Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुल 12,514 यूनिट बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में करीब 364% की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी को दर्शाती है।
Ampere ने Ola Electric को पीछे छोड़ा-
ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Greaves Electric Mobility) के ब्रांड एंपीयर (Ampere) ने फरवरी 2026 में 4,724 यूनिट बेचीं। दिलचस्प बात यह रही कि एंपीयर (Ampere) ने इस बार ओला (Ola Electric) को पीछे छोड़ दिया। ओला (Ola Electric) की बिक्री फरवरी 2026 में घटकर 3,968 यूनिट रह गई, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 54% कम है।
छोटे EV ब्रांड्स की भी बाजार में बढ़ रही पकड़-
EV बाजार में कई छोटे ब्रांड भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। BGauss ने 2,411 यूनिट की बिक्री (लगभग 98% YoY ग्रोथ) हासिल की। वहीं, रिवर मोबिलिटी (River Mobility) ने 2,255 यूनिट की बिक्री (लगभग 268% YoY ग्रोथ) हासिल की है। ई-स्प्रिंटो ग्रीन एनर्जी (E-Sprinto Green Energy) ने 1,176 यूनिट की बिक्री (337% YoY ग्रोथ) हासिल की है।
फरवरी 2026 के आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार तेज़ी से विस्तार कर रहा है। इस सेगमेंट में TVS Motor Company नंबर-1 बना हुआ है, जबकि Bajaj Auto, Ather Energy और Hero MotoCorp जैसे ब्रांड भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। आने वाले महीनों में नए मॉडल और बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (charging infrastrucutre) के साथ इस बाजार में और तेजी देखने को मिल सकती है।
