Y37 Plus : वीवो का मार्केट में आया नया फोन, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
Y37 Plus - Vivo का नया स्मार्टफोन मार्केट में आ गया है। यह एक बजट-फ्रेंडली 5G फोन है जिसमें 8GB RAM, 256GB स्टोरेज, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की कीमत और सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नीचे खबर में विस्तार से दी गई है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Y37 Plus) Vivo ने अपनी होम मार्केट चीन में ‘Y सीरीज’ का नया स्मार्टफोन Vivo Y37+ 5G लॉन्च किया है। यह फोन बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। बता दें कि Y37 सीरीज पिछले करीब दो साल से चीन में मौजूद है, जिसमें Y37, Y37m, Y37c और Y37t जैसे मॉडल शामिल हैं। नए Y37+ 5G में कंपनी ने पुराना प्रोसेसर और सामान्य कैमरा सेटअप (camera setup) दिया है, जिससे यह एक एवरेज स्मार्टफोन माना जा रहा है। फोन की पूरी जानकारी आगे दी गई है।
Vivo Y37 Plus 5G स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1599 युआन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 21 हजार रुपये होती है। चीन में यह फोन Obsidian Black, Glaze Blue और Sunrise Gold रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च होने की संभावना कम मानी जा रही है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (specificactions) की बात करें तो Vivo Y37+ 5G में 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। यह पंच-होल डिजाइन वाली फ्लैट स्क्रीन है, जो एलसीडी पैनल (LCD Panel) पर बनी है। फोन की डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
यह नया वीवो फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 5 के साथ मिलकर काम करता है। हॉं, आपने सही पढ़ा यह दो साल पुराना Android 15 ही है जो 2024 में आया था। वहीं प्रोसेसिंग के लिए वाई37+ में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
चीन में यह वीवो 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जिसमें एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी (Expandable RAM technology) भी मौजूद है। मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में यह 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। वहीं फोन में UFS 2.2 256GB storage दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y37+ 5G में f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिसमें 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिस पर कंपनी 5 साल की बैटरी हेल्थ का दावा कर रही है।
मोबाइल को तेजी से चार्ज (fast charge mobile) करने के लिए Vivo Y37+ 5G में 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इसके साथ यह फोन OTG सपोर्ट के साथ रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी देता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में NFC और इंफ्रारेड सेंसर शामिल हैं। वहीं यूजर्स को 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर (Side-mounted fingerprint sensor) भी मिलता है।
