home page

Vivo मचाएगी मार्केट में धमाल, T5x 5G भारत में होगा लॉन्च, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

Vivo T5x 5G : वीवो कंपनी अपने फोन्स में शानदार फीचर उपलब्ध कराती है। इसके मुबाइल काफी किफायती दामों में होते हें। वीवो के अच्छे फोन मिल जाते हैं। डेली यूज के लिए वीवो के फोन काफी डिमांड में रहते हैं। अगले हफ्ते भी वह एक और नया फोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसको लेकर कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। चलिए जानते हैं-

 | 
Vivo मचाएगी मार्केट में धमाल, T5x 5G भारत में होगा लॉन्च, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

HR Breaking News (Vivo T5x 5G) वीवो मोबाइल मार्केट में एक बड़ी कंपनी है। वीवो के मोबाइल में कैमरे से लेकर अन्य फीचर्स तक काफी पसंद किए जाते हैं। वीवो कंपनी की तरफ से अपकमिंग हैंडसेट को लेकर चर्चा की जा रही है। चलिए जानते हैं वीवो का नया कौन सा फोन आ रहा है और इसमें क्या फीचर्स मिलेंगे-

अगले सप्ताह होने जा रहा लॉन्च


देश में Vivo T5x 5G फोन अगले सप्ताह लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई है। यह फोन वीवो के मार्च 2025 में लॉन्च Vivo T4x 5G फोन का नेक्सट वर्जन है। यह MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट से चलेगा। कंपनी की तरफ से कहा जा रहा है कि उनका आने वाला फोन अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बैटरी लाइफ ऑफर करेगा। इसमें डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69-रेटेड बिल्ड भी मिलेगा। इतना भी तय हो गया है कि ये Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा।

इस दिन हो जाएगा लॉन्च 


भारत में 17 मार्च को दोपहर 12 बजे Vivo T5x 5G लॉन्च किया जाएगा। ये लेटेस्ट एडिशन T-सीरीज लाइनअप का है जोकि लॉन्च होने के बाद Flipkart, Vivo India ऑनलाइन स्टोर, साथ ही पूरे भारत में ऑथराइज्ड ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

7,200mAh की बैटरी


Vivo T5x 5G की खास बात उसकी बैटरी रहेगी। इसमें 7,200mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी रहेगी। Vivo की तरफ से कहा जा रहा है कि अपकमिंग हैंडसेट को स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ब्राउजिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए बिना बार-बार चार्ज किए ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फोन 44W के फास्ट चार्जिंग के चार्जर को स्पोर्ट करेगा।


कितना होगा किफायती


किफायती की बात की जाए तो Vivo T5x 5G डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस होगा। इसके लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। Vivo ने हैंडसेट की बैटरी कैपेसिटी और ड्यूरेबिलिटी फीचर्स की तुलना 23,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स से की गई है। इससे भारत में अपकमिंग हैंडसेट की अनुमानित प्राइसिंग रेंज का इशारा मिलता है।

यह 5 मार्च 2026 तक 23,000 रुपये से कम कीमत वाला सबसे फास्ट फोन हो सकता है। Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट होने की पुष्टि की गई है। ब्रांड की तरफ से 1 मिलियन से ज्यादा AnTuTu स्कोर हासिल किया गया है। यह मोबाइल फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा। इसकी ज्यादा जानकारी लॉन्चिंग पर मिलेगी।