home page

UP में बनेगा 115 किलोमीटर लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे, 1300 करोड़ की आएगी लागत

UP News - हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि यूपी के बुंदेलखंड में विकास को गति देने के लिए 115 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड में प्रस्तावित नए शहर से जोड़ेगा। इसे बनाने में 1300 करोड़ की लागत आएगी-

 | 
UP में बनेगा 115 किलोमीटर लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे, 1300 करोड़ की आएगी लागत

HR Breaking News, Digital Desk- (Link Expressway) यूपी के बुंदेलखंड में विकास को गति देने के लिए 115 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड में प्रस्तावित नए शहर से जोड़ेगा। उत्तर प्रदेश औद्योगिक एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (Uttar Pradesh Industrial Expressway Authority) ने इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। यह एक्सप्रेस-वे जालौन से झांसी तक बनेगा, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

झांसी (Jhansi) के पास बीडा नोएडा (Noida) की तर्ज पर एक नया औद्योगिक शहर विकसित कर रहा है। ऐसे में नए उद्योगों के आने से इस नए शहर और झांसी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway to Jhansi) से जोड़ना जरूरी हो गया है। इसी वजह से जालौन से एरच के बीच यह नया लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। इस पर करीब 1300 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है।

मिली जानकारी के अनुसार झांसी के जिन गांवों से होकर यह एक्सप्रेस-वे गुजरेगा उनके नाम तय हो गए हैं। यह झांसी के गरौठा-गोगल, कुडरी, डुंडी, मलहेटा, अहरौरा, अंडोल, भदरवारा बुजुर्ग, मेढ़का, चक मेढ़का, स्किल बुजुर समेत कुल 63 गांव से होकर गुजरेगा। हालांकि अभी यह अंतिम रूप से तय नहीं हुई है। रास्तों को लेकर ड्रोन सर्वे कराया जा रहा है। उम्मीद है कि एक महीने में ड्रोन सर्वे पूरा हो जाएगा। इसके बाद एक्सप्रेस-वे का रास्ता तय हो जाएगा। फिर दूसरे चरण का काम शुरू होगा।

जालौन से एरच के बीच लिंक एक्सप्रेस वे की लंबाई 115 किलोमीटर होगी। एरच से आगे यह बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से मिल जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर (Defence Industrial Corridor) के चित्रकूट और झांसी नोड में लग रहे रक्षा उद्योगों से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सरकार को भारी निवेश की उम्मीद है। इसके अलावा नए लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी। बुंदेलखंड में फार्मा पार्क पहले से बन रहा है। इस नए लिंक एक्सप्रेस-वे से दिल्ली, लखनऊ, आगरा समेत सड़क मार्ग से पूर्वांचल जाना भी काफी आसान हो जाएगा।

आगे छह लेन तक बढ़ाया जा सकेगा-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह लिंक एक्सप्रेस-वे को पहले चार लेन का बनाया जाएगा, जिसे भविष्य में छह लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण, जिसकी लागत करीब 228 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, उसी के अनुसार किया जाएगा। सरकार ने इस परियोजना के लिए कुछ धनराशि स्वीकृत कर दी है, जिससे इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

झांसी के इन गांवों से गुजर सकता है एक्सप्रेस-वे-

115 किलोमीटर का इस नए लिंक एक्सप्रेस-वे के झांसी के कुल 63 गांवों से गुजरने की संभावना है। इनमें गरौठा-गोगल, कुडरी, डुंडी, मलहेटा, अहरौरा, अंडोल, भदरवारा बुजुर्ग, मेढ़का, चक मेढ़का, स्किल बुजुर्ग, नया केरा, लभेरा, गोरा, जुझारपुरा, बिलाटी खेर, रौतनपुरा, टेहरका, टहरौली शमशेरपुरा, सुरवई, परगाना, रावतपुरा, पथरेंदी, दिनेरा, फूलखिरिया, कल्याणपुरा स्टेट, कलौथरा घाट, मोंठ बरहेटा, डबरी, पुराचीर, मुसावली, रामनगर, करगुवां, बरल, मोंठ खुर्द, नंदसिया, देवरा, निबि, खिरियाराम, नरी, सिमथरी, मुडई, बिरथारी, मुड़गांव, गंगावली, परासार, पाली परासार, खिरिया पाली, मवई गिर्द, बरगढ़, आरी, कोट, लकरा, रोनिजा, चंद्रा, अंबाबाय, कलोथरा, सारमऊ, सिमरा, पुनावली कला, रक्सा, डगरवाहा, उरई-फूलपूरा, टिमरौन, गोरन, जैसारी कला, किशोरा, कोटरा, हिलगना शामिल हैं।