home page

7th Pay Commission : 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता (DA), इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

DA hike news : देश के करोड़ों कर्मचारी इस महीने महंगाई भत्ते यानी DA के बढ़ने का इंतज़ार कर रहे हैं क्योंकि सरकार साल में 2 बार महंगाई भत्ते को बढ़ाती है और पिछले साल नवम्बर में कर्मचारियों के DA को बढ़ाया गया था | सरकार ने बताया है की होली के आस पास कर्मचारियों को ये बड़ी गुड न्यूज़ मिल सकती है | महंगाई भत्ते के साथ कितनी बढ़ेगी सैलरी, आइये जानते हैं इसका पूरा गणित 

 | 

HR Breaking News, New Delhi : जल्दी ही लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं और उससे पहले ही सरकार एक बड़ा एलान करने जा रही है |    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार ने केंद्रीय कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स के डीए / डीआर (DA / DR) में इजाफा कर द‍िया है.हाल ही में हुई कैब‍िनेट की बैठक में 4 प्रत‍िशत डीए बढ़ाने पर मुहर लग गई. अब महंगाई भत्‍ता 46 प्रत‍िशत से बढ़कर 50 प्रत‍िशत हो गया. सरकार इसका भुगतान 1 जनवरी 2024 से करेगी. होली (holi 2024) से पहले मार्च में होने वाले ऐलान के बाद कर्मचार‍ियों को पैसे के ल‍िए अप्रैल तक इंतजार करना पड़ सकता है.

DA के साथ बढ़ा HRA , कर्मचारियों को होगा डबल फायदा

मिलेगा 3 महीने का एरियर
सरकजार ने एलान किया है की महंगाई भत्ते को 4 प्रतिशत बढ़ाया है और इसके साथ ही सरकार ने बताया है की कर्मचायरियों को 3 महीनों का एरियर भी मिलेगा |  अभी तक 46 प्रत‍िशत की दर से डीए (dearness allowance) म‍िल रहा था. इससे पहले नवंबर में भी सरकार ने डीए को 4 प्रत‍िशत बढ़ाया था. बढ़े हुए डीए की गणना लेवल के ह‍िसाब से की जाएगी. लेवल-3 में बेसिक पे 18000 रुपये और ग्रेड पे 1800 रुपये होती है. आएइ देखते हैं लेवल-3 की सैलरी पर डीए की र‍िवाइज कैलकुलेशन-

बेस‍िक सैलरी 18000 रुपये पर कैलकुलेशन

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (50%)                       9000 रुपये / महीना
3. अबतक महंगाई भत्ता (46%)                  8280 रुपये / महीना
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       9000-8280 = 720 रुपये / महीने
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       720X12= 8640 रुपये

 लेवल-3 की अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपये पर कैलकुलेशन-

DA के साथ बढ़ा HRA , कर्मचारियों को होगा डबल फायदा

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    56900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (50%)                      28,450 रुपये / महीना
3. अबतक महंगाई भत्ता (46%)                26,174 रुपये / महीना
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                     28,450-26,174= 2276 रुपये/महीना
5. सालाना सैलरी में इजाफा                      2276X12=  27312 रुपये