home page

8th pay Commission : किस फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी, समझें पूरा कैलकुलेशन

8th pay Commission : आठवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होने वाला है। इसको लेकर फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ता अहम साबित होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होने का चांस है, इसमें बढ़ोतरी को लेकर किसी फार्मूले से कितनी सैलरी बढ़ेगी। 

 | 
8th pay Commission : किस फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी, समझें पूरा कैलकुलेशन

HR Breaking News (8th pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी होने वाली है। सैलरी बढ़ोतरी के लिए फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ते को आधार बनाया जा सकता है।

 

 

इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा। इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि कर्मचारियों की सैलरी किस फार्मूले से और कितनी बढ़ सकती है।  ‌


वेतन आयोग को लेकर कार्य चालू 


नए वेतन आयोग (8th pay Commission) के गठन को लेकर प्रक्रिया चालू है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से नए वेतन आयोग पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

कर्मचारियों को उम्मीद थी कि जून में नए वेतन आयोग का गठन हो जाएगा, परंतु ऐसा नहीं हो सका है। नए वेतन आयोग का गठन जुलाई में होने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है। 

सरकार के पास बचे केवल 6 महीने

 
नए वेतन आयोग (8th pay Commission) के गठन से लेकर इसे लागू करने तक सरकार के पास केवल 6 महीने बचे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या समय पर नया वेतन आयोग लागू हो पाएगा। तो बता दें कि 1 जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग लागू होने की संभावना बहुत कम है।

अभी आयोग गठित होने के बाद रिपोर्ट तय की जाएगी, इसके बाद रिपोर्ट तैयार होने पर वह सरकार को भेजी जाएगी और सरकार इसे समीक्षा करने के बाद लागू करेगी। इसमें समय लगेगा। हालांकि डिजिटाइजेशन का जमाना है जिसमें समय कम भी लग सकता है। परंतु अप्रैल 2026 तक कम से कम समय लगने की संभावना है। 

अगले बजट में अलॉट हो सकता है फंड 


1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी के लिए अगले बजट में फंड आलोट किया जा सकता है। सरकार की ओर से अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर फंड आलोट नहीं किया गया है।

इसे एक जनवरी 2026 से ही प्रभावी मानते हुए सरकार लागू कर सकती है। इसके बाद कर्मचारियों को बचे हुए समय की एवज में एरियर दिया जाएगा। 

कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी 


कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी के लिए फिटमेंट फैक्टर को आधार बनाने के साथ-साथ महंगाई भत्ते को सैलरी में मर्ज किया जा सकता है। जनवरी 2026 तक महंगाई भत्ता 60 से 61% हो सकता है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर काफी अधिक हो सकती है।  

आइए जानते हैं अलग अलग फिटमेंट फैक्टर के साथ सैलरी बढ़ौरती

  • बेसिक सैलरी 18000
  • फिटमेंट फैक्टर 1.90
  • संभावित बेसिक सैलरी 34200

  • फिटमेंट फैक्टर 2.00
  • संभावित बेसिक सैलरी 36000

  • फिटमेंट फैक्टर 2.28
  • संभावित बेसिक सैलरी 41040

  • फिटमेंट फैक्टर 2.86
  • संभावित बेसिक सैलरी 51480
News Hub