home page

सावधान, दिल्ली और हरियाणा में भारी ठंड की चेतावनी, सहन करनी होगी बर्फीली हवाएं

दिल्ली और हरियाणा के लोगों को सावधान होने की जरूरत है। आने वाले समय में लोगों को बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ेगा। 
 | 

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के साथ साथ हरियाणा में अब सर्दी दस्तक देने की तैयारी कर चुकी है। पहाड़ों पर चल रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। फिलहाल ये राज्य प्रदूषण की मार झेल रहे हैं, अब जल्द ही इन इलाकों को बर्फीली हवाओं का सामना भी करना होगा। कड़ाके की ठंड इन राज्यों में रहने वाले लोगों की मुसीबत बढ़ाने वाली है।

ये भी पढ़ेें.........

Weather Alert: हरियाणा में इस महीने हो सकती है झमाझम बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल

दिसंबर का महीना शुरू होने के साथ ही दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के शहरों में सर्दी का सितम बढऩे लगा है। पहले हल्की बारिश हुई और अब बर्फीली हवा चलने के आसार दिखाई देने लगे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले 24 घंटों के भीतर दिल्ली व हरियाणा का मौसम बदल जाएगा। जिसके बाद पारा नीचे आते ही सर्दी में इजाफा हो जाएगा।

मौसम में होगी गिरावट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी कि बुधवार के बाद से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है और बर्फीली हवाएं लोगों को सताना शुरू कर देंगी। जिसके बाद दिन के तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी जा सकेगी और हर रोज तापमान में गिरावट होने के साथ लोगों को ठंड का प्रकोप सताना शुरू कर देगा।

ये भी पढ़ेें.........

हरियाणा में बुढापा पेंशन पाने वालों की उम्र होगी 60 से 55 साल, सरकारी स्तर पर वार्ता के बाद खुलेगा रास्ता

अभी तक राजधानी और आसपास के शहरों में प्रदूषण की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। मगर बुधवार के बाद से सुबह और शाम को धुंध भी होने लगेगी। कोहरा छाने के बाद सडक़ों पर यातयात तो बाधित होगा ही साथ रेल और हवाई मार्ग में भी दिक्कत का अनुभव लोगों को झेलने के लिए तैयार रहना होगा।


अब बारिश की संभावना कम है

8 दिसंबर से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वैदर के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई देने वाला है। खास तौर पर राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिसकी वजह से शीत लहर की संभावना भी बनी हुई है।

ये भी पढ़ेें.........

हरियाणा में लगेगा इलेक्ट्रिक चार्जर स्टेशन, एक बार में चार्ज होगी सकेंगी सैंकड़ो गाडी

यानी अब दिल्लीवासियों का सामना कड़ाके की ठंड से होगा। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अब बारिश की संभावना कम है।