home page

Chanakya Niti : इन चीजों में पुरुष है महिलाओं से पीछे, महिलाएं है पुरषों से कई गुना आगे

कुछ गुण पुरुषों में होते हैं जो उन्हें उत्तम बनाते है और कुछ गुण महिलाओं में होते हैं जो उन्हें पुरुषों से बेस्ट बनाते हैं।  भले ही पुरुष आज हर एक चीज में आगे हैं पर फिर भी इन चीजों के मामले में महिलाएं पुरुषों से कई गुना आगे हैं।  आइये जानते हैं क्या है ये गुण

 | 

HR Breaking News, New Delhi : चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। इन्होंने अपनी नीतियों के दम पर एक साधारण से बालक को सम्राट बना दिया। आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति पुस्तक में मानव समाज के जीवन से संबंधिक कई बातों का उल्लेख किया गया है। कहते हैं जो व्यक्ति चाणक्य नीति की बातों को अच्छे से समझकर उसका अपना जीवन में सही प्रयोग कर लेता है उसकी कई परेशानियां खत्म हो सकती हैं। यहां आप जानेंगे चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें उन्होंने बताया है कि महिलाएं किन चीजों में पुरुषों से काफी आगे होती हैं।

“स्त्रीणां दि्वगुण आहारो बुदि्धस्तासां चतुर्गुणा।
साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्यते।।”


आचार्य चाणक्य की नीति कहती हैं ‘महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा दो गुणा ज्यादा भूख लगती है। क्योंकि शारीरिक बनावट के हिसाब से महिलाओं को ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा अधिक भूख लगना स्वभाविक है।

चाणक्य नीति कहती है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होती हैं। तेज बुद्धि के कारण ही महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाती हैं। ये अपनी सूझबूझ से हर परेशानी से निपटने में सक्षम होती हैं। चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं पुरुषों से 4 गुना अधिक बुद्धिमान होती हैं।

महिलाओं में शारीरिक बल भले ही पुरुषों के मुकाबले कम हो लेकिन साहस के मामले में महिलाएं पुरुषों से जरा भी कम नहीं हैं। चाणक्य नीति अनुसार महिलाएं पुरुषों से छह गुना अधिक साहसी होती हैं। ये अपने साहस से किसी भी चीज का मुकाबला कर सकती हैं।
चाणक्य नीति अनुसार महिलाओं में पुरुषों से 8 गुणा अधिक कामुकता होती है। चाणक्य के इस श्लोक के अनुसार, महिलाओं में पुरुषों की तुलना में ज्यादा कामुकता का भाव होता है।