home page

Delhi Weather : 27 जनवरी तक बदलेगा दिल्ली का मौसम, तेज बारिश के आसार

दिल्ली में 22 जनवरी यानी आज लोगों की सुबह एक बार फिर धुंध की सफेद चादर के बीच हुई।  इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी तक दिल्ली का मौसम बदलेगा।  

 | 
दिल्ली का मौसम: 27 जनवरी तक बदलेगा दिल्ली का मौसम, तेज बारिश के आसार

HR Breaking News, Digital Desk- अब 24 से 27 जनवरी तक राजधानी को बारिश भिगोएगी। इस दौरान बारिश सुबह और शाम के समय अधिक होने की संभावना है। अब जनवरी के बचे हुए दिनों में लोगों को बारिश, आंधी, धूप, बादल जैसे मौसम के कई रंग देखने को मिल सकते हैं।

शनिवार को सुबह से बादलों के बावजूद दो साल बाद जनवरी में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले हफ्ते में बारिश की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी।

 

 

24 से 27 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम, जानिए-


दिल्ली में 22 जनवरी यानी आज लोगों की सुबह एक बार फिर धुंध की सफेद चादर के बीच हुई। हालांकि बाद में धूप खिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं 24 से 27 जनवरी की बात करें तो इस दौरान बारिश के अलावा न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की तेजी देखी जा सकती है।

24 जनवरी की बात करें तो इस दिन बादल छाने के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं 25 से 27 तक भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी।

शनिवार को कैसा रहा मौसम-


शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। धूप की तपिश भी कम हो गई। इसके बावजूद दिन के समय ज्यादा ठंड का अहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री रहा।

यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पिछले दो साल से जनवरी में तापमान इससे कम ही दर्ज हुए हैं। 2022 में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और 2021 में 22.6 डिग्री तक गया था। वहीं न्यूनतम तापमान में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह महज 6.2 डिग्री आ गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है।