home page

Fin City देश में 100 एकड़ में तैयार होने जा रही है 'फिन सिटी',मिलेगी ये लग्जरी सुविधाएं

देश की नामचीन अध्ययन कंपनी अर्नेस्ट एंड यंग  द्वारा 100 एकड़ में फिन सिटी तैयार करने का काम किया जा रहा है। जिसके बाद लोगों को यहां लग्जरी सुविधाओं की सौगात मिलेगी। आइए जानते है फिन सिटी की खासियत
 
 | 
Fin City देश में 100 एकड़ में तैयार होने जा रही है 'फिन सिटी',, मिलेगी ये लग्जरी सुविधाएं

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) ने बड़ी पहल की है। यमुना सिटी की तमाम वित्तीय गतिविधियों को एक केंद्र पर लाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे और जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Noida International Airport) के नजदीक सेक्टर-28 में  फिन सिटी बनाई जाएगी। यह अपनी तरह की देश में पहली होगी। यह 100 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होगी। प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ाने के लिए देश की नामचीन अध्ययन कंपनी अर्नेस्ट एंड यंग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी अगले 15 दिनों में अपनी स्टडी रिपोर्ट अथॉरिटी को सौंपेगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार सलाहकार की नियुक्ति करेगी। 


फिन सिटी में क्या होगा
 फिन सिटी का विकास पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर किया जाएगा। यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि पूरी यमुना सिटी की वित्तीय गतिविधियों को एक स्थान पर केंद्रित करने के लिए यह परियोजना लाई जा रही है। फिन सिटी में विभिन्न संस्थाओं को भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। जिन पर बैंक, स्टॉक एक्सचेंज, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन और वित्तीय गतिविधियों से जुड़ी अन्य संस्थाएं स्थापित की जाएंगी।


 फिनटेक कम्पनी और स्टार्टअप के लिए अच्छा मौका
उत्तर प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों में हुए बड़े बदलाव से राज्य की तरफ निवेश बढ़ रहा है। फिनटेक कंपनियां भी राज्य में कारोबार लेकर आ रही हैं। हाल ही में पेटीएम और एक अमेरिकन कंपनी समेत तीन कंपनियां फिनटेक सेक्टर में बड़ा निवेश कर रही हैं। यह तीनों कंपनियां गौतमबुद्ध नगर में अपने कार्यालय स्थापित करेंगी। अब यमुना अथॉरिटी ने डेडीकेटेड फिन सिटी प्रोजेक्ट लाकर बड़ा प्रयोग किया है। इससे ना केवल अथॉरिटी बल्कि फिनटेक स्टार्टअप्स और कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है।