home page

सरकार ने कर्मचारियों को दी दोहरी खुशखबरी, DA के साथ मिलेंगे इतने लाख रुपये

Dearness Allowance/DA Arrear: सरकार महंगाई भत्ता(Dearness Allowance) जारी करने के साथ-साथ 18 महीने के बकाया डीए एरियर (DA Arrear) पर भी फैसला ले सकती है। पढ़ें पूरी जानकारी..

 | 

HR Breaking News, New Delhi: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द सरकार खुशखबरी दे सकती है। सरकार महंगाई भत्ता(Dearness allowance) जारी करने के साथ-साथ 18 महीने के बकाया डीए एरियर (DA Arrear) पर भी फैसला ले सकती है। बता दें कि, कर्मचारी (Central Employees) लंबे समय से सरकार से अपने बकाया डीए के भुगतान की मांग कर रहे हैं।

 

इसे भी देखें : नए नियमों से कर्मचारियों का बदल जाएगा सेलरी स्ट्रक्चर, डीए में होगा ये बदलाव


सूत्रों के अनुसार केंद्र  सरकार अगले महीने लाखों कर्मचारियों के बकाया डीए का भुगतान कर सकती है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारी लगातार सरकार से जनवरी 2020 से जून 2021 तक रोके गए डीए की मांग कर रहे हैं। इससे पहले कई बार खबर आई कि सरकार कर्मचारियों के खाते में बकाया डीए एरियर के 2 लाख डालने वाली है, लेकिन सरकार ने हर बार इससे इनकार किया और कर्मचारियों का इंतजार आज भी बना हुआ है। अब  बताया जा रहा है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त 1.50 लाख रुपये डालने की तयारी कर रही है।

वित्त मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और व्यय विभाग(DOPT) के अधिकारियों की संयुक्त सलाहकार तंत्र (JSM) की बैठक होनी है। इसमें कर्मचारियों के डीए बकाया एरियर (DA Arrear) की पेमेंट पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में डीए में बढ़ोतरी पर भी ऐलान की उम्मीद है। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 34 फीसदी की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन AICPI के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में डीए में 5 ऐ 6% की बढ़ोत्री हो सकती है।

और देखिए : सरकार ने किया बड़ा ऐलान, अब गंभीर बीमारियों से नहीं जाएगी किसी की जान

विदित रहे कि कोरोना महामारी की वजह से सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का 18 महीने का डीए होल्ड (DA Hold) कर दिया था। इसके बाद कर्मचारियों के डीए में कई बार बढ़ोतरी हुई लेकिन बकाया एरियर अब तक नहीं मिला है।  कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उनकी बकाया राशि का भुगतान करेगी।