home page

Salary Hike - कर्मचारियों को सरकार देगी बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में फिलहाल वृद्धि कर दी गई है। वहीं फिटमेंट फैक्टर को भी लेकर नई खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही फिटमेंट फैक्टर का लाभ दिया जा सकता है।
 
 | 
Salary Hike - कर्मचारियों को सरकार देगी बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी

HR Breaking News, Digital Desk- केंद्रीय कर्मचारियों (employees) के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की भारी वृद्धि (DA Hike) देखी गई है। आने वाले फरवरी 2023 में महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 41 फीसद किया जा सकता है। केंद्र 7th pay commission कर्मचारियों की फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है। दरअसल सातवें वेतनमान की सिफारिश के आधार पर कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी बढ़ सकती है। फिटमेंट फैक्टर को 1.11% की दर से बढ़ाया जा सकता है। जिसके बाद वेतन में 3.68% की वृद्धि हो सकती है।

वित्त मंत्रालय के सूत्रों की माने तो फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रूपए तय की जाती है। फिटमेंट फैक्टर फिलहाल 2.57 निर्धारित किया गया है। वहीं क्योंकि मांग के मुताबिक इसे 3.68 गुना तक बढ़ाया जा सकता है।  अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के लिए न्यूनतम सैलरी 26000 रूपए हो जाएगी।

इसके साथ ही वेतन में 8000 रूपए तक की वृद्धि देखी जाएगी।  माना जा रहा है कि अगले साल के बजट में इस पर फैसला हो सकता है। फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3 गुना किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में भारी इजाफा देखने को मिलेगा। वही सैलरी के आधार पर महंगाई भत्ता तय किया जाएंगे।

फिलहाल कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रूपए है भत्तों को छोड़ दे तो उनकी सैलरी 18000 गुना 2.5 के मुताबिक 46260 रूपए होती है लेकिन कर्मचारियों की मांग के मुताबिक उनके न्यूनतम सैलरी को बढ़ाकर 26000 रूपए किया जाना चाहिएरूपए जिसके तहत 3.68 होने से उनकी सैलरी 95680 रूपए तक हो जाएगी।

वैसे एक प्रश्न यह भी है कि सरकार न्यूनतम सैलरी को 21000 रूपए भी कर सकती है। वही इन सिफारिशों पर अगर ध्यान दिया जाता है तो फिटमेंट फैक्टर तीन गुना अधिक बढ़ेगा। वहीं 21000 *3 करने पर कर्मचारियों के वेतन में 63000 रूपए तक की वृद्धि देखी जा सकती है। इससे कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी बढ़कर 3000 अधिक हो जाएंगे। इससे पहले 1 जुलाई 2022 को केंद्रीय कर्मचारियों के डीए 34% से बढ़कर 38% हो जाएंगे।