home page

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की चेतावनी, गलत काम छोड़ दें वरना हरियाणा छोड़ दें

स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर अनिल विज प्रदेश के कई जिलों में रेड डाल चुके हैं। मगर लंबे समय से यह देखने को मिल रहा है कि वह हिसार से दूरी बना रहे हैं। इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हिसार से दूरी बनाने का कोई प्रश्न नहीं है।
 | 

हिसार में एक निजि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश बिदानी के आवास पर रविवार को गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पहुंचे। उन्होंने पहले तो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की।

इसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उनके प्रश्नों के जवाब दिए। गृह मंत्री अनिल विज ने गलत कार्य करने वालों को अपने शब्दों में सख्त चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें.....

पेंशन बनी टेंशन, हरियाणा में बुजुर्गों को दो माह से नहीं मिली पेंशन

एक निजि कार्यक्रम में सम्मलित होने पहुंचे थे गृह मंत्री विज
उन्होंने कहा कि गलत काम और रिश्वत लेने वाले अपना रास्ता बदल दें। उन्होंने कहा कि वह गलत काम छोड़ दे वरना हरियाणा छोड़ दें। क्योंकि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अपराध को रोकने में पूरी तरह से सक्षम है और इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसके साथ ही गृह मंत्री ने यह भी कहा कि अकेला व्यक्ति गाड़ी में बिना मास्क के भी आ जा सकता है। मगर भीड़ में उसे मास्क लगाना होगा।

हिसार से दूरी बनाने पर यह दिया जवाब
स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर अनिल विज प्रदेश के कई जिलों में रेड डाल चुके हैं। मगर लंबे समय से यह देखने को मिल रहा है कि वह हिसार से दूरी बना रहे हैं। इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हिसार से दूरी बनाने का कोई प्रश्न नहीं है।

वह पहले भी हिसार आ चुके हैं। वहीं सिविल अस्पताल में विभिन्न समस्याओं को उन्होंने बताया कि हिसार में नया सिविल अस्पताल बनेगा जो सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसके साथ ही अस्पताल के लिए जमीन खोजी जा रही है। यह प्रक्रिया चल रही है। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल की जमीन के लिए राजकीय पशुधन फार्म की भूमि पर विचार चल रहा है।


बुढ़ापा पेंशन बंद करने जैसे कोई आदेश नहीं

कई बुजुर्गों की शिकायत है कि उनके पास बुढ़ापा पेंशन नहीं पहुंच रही है। इसको लेकर गृह मंत्री ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन लगातार जारी है। अगर किसी को समस्या है यह केस टू केस देखनी होगी। बुढ़ापा पेंशन में बुजुर्गों की समस्याएं नहीं आनी चाहिए।