home page

Haryana News हरियाणा में कर्मचारियों की मौज, सात प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

Haryana Budget 2022 हरियाणा बजट से पहले राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों को बजट से पहले सात प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का एलान किया है।
 | 
Haryana News

चंडीगढ़। हरियाणा में छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे सरकारी कर्मचारियों को बजट से पहले तोहफा मिला है। प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) सात प्रतिशत बढ़ा दिया है। बढ़े डीए का लाभ पहली जुलाई 2021 से मिलेगा।

 

यह भी जानिए

Goat Farming के लिए बिना किसी रिस्क के ऐसे प्राप्त करें लोन, पढ़िए संपूर्ण जानकारी

गाय भैंस की Dairy फार्म के लिए सरकार दे रही 4 लाख का लोन, जानिए कैसे और कहां करें आवेदन

Gold Loan Rates: इन बैकों मे मिलता है सबसे कम दरो पर गोल्ड लोन, उठाएं फायदा

PNB Loan: क्या आप भी सस्ती दर पर लेना चाहते है लोन ? जानिए PNB बैंक का ये प्लान

 

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में यूं तो सातवां वेतन आयोग लागू है, लेकिन बड़ी संख्या में कर्मचारी अब भी छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे हैं। अब इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 189 प्रतिशत से बढ़ाकर 196 प्रतिशत किया गया है। जुलाई 2021 से जनवरी 2022 तक का एरियर मार्च में दिया जाएगा, जबकि फरवरी की तनख्वाह में बढ़ा हुए डीए शामिल होकर आएगा।

यह भी जानिए


कई नए प्रयोगों के साथ बुधवार को शुरू हो रहा हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र इस बार कुछ खास होने वाला है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अभिभाषण से सत्र की शुरूआत करते हुए सरकार के भविष्य का विजन दिखाएंगे। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का यह तीसरा बजट होगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का हरियाणा विधानसभा में यह पहला अभिभाषण है। उनसे पहले सत्यदेव नारायण आर्य प्रदेश के राज्यपाल थे।

यह भी जानिए

बजट सत्र के पहले ही दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के चलते महिला विधायकों को सदन में ज्यादा तरजीह दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल महिलाओं के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। सीएम आठ मार्च को गठबंधन सरकार का वार्षिक बजट पेश करेंगे। पहली बार आठ एडहाक कमेटियां बनाई जाएंगी जो विभागवार बजट पर मंथन करेंगी। हर कमेटी में न्यूनतम नौ विधायक होंगे। यह कमेटियां विभागों को मिलने वाले आवंटन पर अपनी रिपोर्ट सरकार को देंगी। इन रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री बजट की आवंटित राशि में बदलाव कर सकेंगे।