home page

हरियाणा मौसम : हरियाणा में फिर बनेंगे बारिश के आसार, अभी ठंड से निजात मिलने के नहीं आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 8 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इसके बाद कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।
 | 
haryana news

अभी ठंड से राहत मिलने की उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है। 8 फरवरी देर रात्रि से हरियाणा राज्य मे मौसम में बदलाव आने की संभावना बनी हुई है। जिस कारण से 9 फरवरी को कुछ स्थानों पर बूंदाबादी होनी संभावित है। बारिश के बाद मौसम फिर से खुश्क हुआ है। मगर दिन के समय में बादलवाई सूर्य की तपिश को कम करने का काम कर रही है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 8 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इसके बाद कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।


इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं रविवार को रात्रि तापमान ने एक बार फिर गोता मारा है।

प्रदेश के सभी शहरों की तुलना में हिसार में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां रात्रि तापमान सामान्य से सात डिग्री कम होकर 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि एक दिन पहले तीन डिग्री के आसपास रात्रि तापमान दर्ज किया गया था। मौसम में बदलाव के कारण यह स्थिति देखने को मिल रही है। हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होकर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि एक दिन पूर्व दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था। बता दें कि वर्तमान में फसलों के लिहाज से मौसम सही बना हुआ है। अलसुबह धुंध रहती है तो इसके बाद तेज धूप निकलती है। वहीं रात का तापमान और भी कम रहता है।