home page

IMD Weather Update: थोड़ी राहत के बाद दोबारा बदलेगा मौसम का मिजाज, शीतलहर के साथ गिरेगा पारा

 Weather News: एक दिन राहत देने के बाद मौसम फिर से बिगड़ गया। शुक्रवार को जहां दिन भर धूप खिली रही, वहीं शनिवार को सुबह से ही मौसम में नमी बरकरार रही और हल्के कोहरे और शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाया।
 | 
IMD Weather Update: थोड़ी राहत के  बाद दोबारा बदलेगा मौसम का मिजाज, शीतलहर के साथ गिरेगा पारा

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, 20 दिनों से शहरवासी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे। नए साल में शुक्रवार को पहली बार शहरवासियों ने खिली धूप का आनंद लिया। तापमान भी बढ़कर 21 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि एक दिन राहत देने के बाद मौसम फिर से बिगड़ गया। शनिवार को सुबह से ही ठंड बढ़ गई। शीत लहर के बीच तापमान में गिरावट आ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान गिरेगा और अगले कुछ दिन कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी फिर से बढ़ोतरी के आसार हैं।

 बहू ससुर लव स्टोरी: 64 साल के ससुर को दिल दे बैठी 29 साल की बहू, ऐसे शुरू हुआ प्यार का सिलसिला
शुक्रवार को 24 दिसंबर से मौसम बदला और तापमान नीचे आता गया। नए साल के पहले दिन से कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे। 20 दिन से लोगों को शीत लहर, कोहरे का सामना करना पड़ रहा। नए साल में 13 दिन बाद शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली। हालांकि, बीच-बीच में बादलों ने सूरज को अपनी आगोश में लिया।

खिली धूप से शहर वासियों ने कड़ाके की ठंड में राहत महसूस की। दिन भर लोग छतों पर धूप सेंकते नजर आए। दिन का तापमान भी बढ़कर सीजन में पहली बार 21 डिग्री पर पहुंचा। एक डिग्री बढ़कर न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री पर पहुंच गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। वहीं आज सुबह से ही कोहरा छाया रहा और शीतलहर चली।

सास दामाद अफेयर: मां ने ही उजाड़ दिया अपनी बेटी का घर, अपने ही दामाद से कर बैठी शादी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन बाद फिर से मौसम करवट बदलेगा। शीत लहर के साथ कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। वहीं, कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि शनिवार की सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिनभर मौसम साफ रहेगा।
 
एयर क्वालिटी इंडेक्स में आई गिरावट
शुक्रवार को तेज हवाओं के चलने से शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार दर्ज किया गया। हालांकि, अभी भी यह स्तर लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मेरठ शहर में गंगानगर सबसे प्रदूषित इलाका 300 रहा। जबकि, जयभीम नगर दूसरे नंबर पर 281 रहा। पल्लवपुरम का एयर क्वालिटी इंडेक्स 163 दर्ज किया गया। मेरठ में शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 248 दर्ज किया गया। बागपत में 275, गाजियाबाद में 286, मुजफ्फरनगर में 138, शामली में 120 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया।