home page

किसानों के लिए जरूरी सूचना, हरियाणा की इन पांच जिलों की 11 मंडियों में खरीद जाएगा चना

चना की फसल खरीदने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार पांच जिलों की 11 अनाज मंडियों में चना की उपज खरीद जाएगी। खाद नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने मंडियों भी निर्धारित कर दी है।
 | 
haryana news

किसानों के लिए अच्‍छी खबर है। चना की उपज खरीदने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार पांच जिलों की 11 अनाज मंडियों में चना की उपज खरीद जाएगी। खाद नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने मंडियों भी निर्धारित कर दी है।

इस सीजन में सिरसा, महेंद्रगढ़ में तीन तीन मंडियों में खरीदा जाएगा। जबकि हिसार, भिवानी में दो दो व चरखी दादरी में एक मंडी के अंदर चना खरीदा जाएगा।
इन मंडियों में होगी चना की खरीद

ये भी पढ़ें.........

गर्मियों में अब नही रहेगी पानी की किल्लत, हरियाणा के इस जिले में बनेंगे वाटर स्टोरेज टैंक

खाद नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने चना खरीद के लिए मंडियों को निर्धारित किया है। उनमें सिरसा जिले के अंदर सिरसा, डबवाली व ऐलनाबाद में चना मंडियों में खरीदा जाएगा। महेंद्रगढ़ में महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी मंडी में चना खरीदा जाएगा।

भिवानी में भिवानी व सिवानी अनाज मंडी, हिसार में हिसार व अदमपुर में अनाज मंडी के अंदर खरीद होगी। चरखी दादरी में अनाज मंडी के अंदर चना की उपज खरीदी जाएगी। चना की खरीद मार्च माह के अंदर शुरू होनी है।


--बारिश से बढ़ा रकबा

बारिश से बिरानी क्षेत्र में भी चना की बिजाई की हुई है। इसी के साथ किसानों ने नहरी क्षेत्र में भी बिजाई की है। इस बार बारिश होने से अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। मंडियों में चना के लिए सरकार ने समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया हुआ है। सरकार ने समर्थन मूल्य 5230 रुपये खरीदी जाएगी। अभी मंडियों में 4600 रुपये तक चना बिक रहा है।

कृषि उपनिदेशक डा. बाबूलाल ने बताया कि चना की बिरानी व नहरी क्षेत्र में बिजाई की है। सिरसा जिले में करीब 12 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बिजाई चना की हुई है। इस साल बारिश अच्छी हुई है। इससे चना का उत्पादन बढ़ने की संभावना है। जिससे किसानों को आर्थिक तौर पर अच्छा लाभ होगा।