home page

हरियाणा में नशा तस्करों की संपत्ति की होने लगी जांच, इन लोगों पर गिरेगी गाज

हरियाणा (Haryana) में नशा तस्करों (Drug Padller) की संपत्तियों की अब जांच हो रही है। अब तक 15 नशा तस्करों (Drug Padller)  की संपत्तियों की जांच हो चुकी है। यमुनानगर में सबसे अधिक स्मैक (Samak) की तस्करी हो रही है। तस्करी में पकड़े गए अधिकतर आरोपितों के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होते हैं।
 | 

नशा तस्करी (Drug Padlling) पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए पुलिस एनडीपीएस केस में पकड़े गए आरोपितों की संपत्ति का भी रिकार्ड जुटा रही है। अभी तक 15 आरोपितों की संपत्ति की जांच की गई है। यदि किसी आरोपित की संपत्ति उसकी आय से अधिक है और तस्करी से अर्जित की गई आय से बनी है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

जिन आरोपितों की संपत्ति की जांच की गई है। उसका भी रिकार्ड तैयार कराया जा रहा है। एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि अभी 15 आरोपितों की पहचान की गई। उन पर कार्रवाई के लिए प्रक्रिया चल रही है। 

ये भी पढ़ें......

हरियाणा में अब अधिकारियों का बढ़ेगा काम, सरकार ने लिया बड़ा फैसला


सबसे अधिक स्मैक की तस्करी

जिले में सबसे अधिक स्मैक (Samak) की तस्करी हो रही है। तस्करी में पकड़े गए अधिकतर आरोपितों के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होते हैं। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, वर्ष 2021-22 में 123 केस एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हुए हैं।

जिसमें 165 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। इन आरोपितों से दो किलो 396 ग्राम अफीम,1033 ग्राम स्मैक, 27 किलो गांजा, 43 ग्राम हेरोइन, 11 हजार 336 कैप्सूल, 38674 गोलियां व 3910 इंजेक्शन पुलिस पकड़ चुकी है। इनमें से नवंबर व दिसंबर 2021 में नशा मुक्ति पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम अफीम व 700 ग्राम स्मैक पकड़ी है। 

ये भी पढ़ें......

मौसम साफ होने से हरियाणा की मंडियों में धान की आवक हुई शुरू, दामों में भी आया उछाल


महिलाएं भी हो रही नशे की आदी

पुलिस की ओर से चलाई जा रही सही राह मुहिम के तहत हमीदा क्षेत्र में सर्वे कराया गया है। इस सर्वे में सामने आया कि 260 लोग नशे की लत के आदी है। यह केवल हमीदा क्षेत्र का आंकड़ा है। हालांकि इसमें से 112 का इलाज शुरू कराया जा रहा है।

सर्वे के दौरान कई महिलाएं भी ऐसी मिली, जो नशे की लत का शिकार है। पांच महिलाएं भी मिली है। जो लंबे समय से स्मैक ले रही हैं। इसके अलावा आजादनगर व कैंप क्षेत्र में भी स्मैक के नशे की चपेट में युवा आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें......

हरियाणा में लेक्चरर और प्रोफेसरों की अटकी सांस, पीएचडी डिग्री की होगी जांच


299 रोगियों का इलाज करा रही पुलिस

पुलिस (Police) ने नशे की लत के आदी युवाओं को सही राह पर लाने के लिए इलाज शुरू कराया है। इसके तहत 299 रोगियों का इलाज चल रहा है। इसमें से 40 युवा नशे की लत छोड़ चुके हैं। इसके साथ ही पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल लगातार नशा तस्करी करने वालों को पकड़ रही है। इसका भी असर हुआ है।