home page

हरियाणा सहित दिल्ली में मौसम विभाग की चेतावनी, 5 फरवरी के बाद मौसम में बड़ा परिवर्तन

हरियाणा में बरसात की गतिविधियां शुरू। पांच फरवरी से रात के तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बूंदाबांदी की संभावना बनी। पांच व छह फरवरी को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री तक आ सकता है।
 | 
haryana news

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव के कारण इस समय गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बरसात की गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें......

हरियाणा शहरी प्राधिकरण का बड़ा कदम, स्टिल्ट पार्किग सहित चार मंजिला मकान बनाने पर रोक

चार फरवरी को भी मौसम की यथास्थिति बनी रह सकती है। दिन के तापमान में ओर गिरावट आ सकती है। चार फरवरी की दोपहर से पंजाब हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों और उत्तर पश्चिमी राजस्थान से बरसात कम होने लगेगी।

इसके बाद पांच फरवरी से हवा की दिशा पूर्व से उत्तर-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम भारत में बदल जाती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्लीके कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 फरवरी के बीच 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।


गेहूं की फसल पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं

इस समय जो बरसात हो रही है उसका गेहूं की फसल पर कोई नकारात्मक प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। क्योंकि फरवरी में आए इस पश्चिमी विक्षोभ से तापमान नियंत्रित हुआ है। यदि यह नहीं आता तो दिन के तापमान में ज्यादा वृद्धि हो सकती थी, जिस प्रभाव फसलों पर भी गिर सकता था।

ये भी पढ़ें......

बेरोजगारी में हरियाणा फिर से टॉप पर, देखिए देश के बाकी राज्यों का हाल

इस समय दिन के तापमान में काफी कमी देखने को मिली है, जबकि रात का तापमान बढ़ा है। अब पांच फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा, जिससे रात तापमान गिरेगा और दिन के तापमान में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है।


देश भर में बने मौसमी सिस्टम

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक इस समय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे इलाके पर बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

संचलन में एक और चक्रवात बांग्लादेश के उत्तरी भागों में है। निचले स्तरों में एक टर्फ रेखा दक्षिण केरल से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। छह फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
 

News Hub