home page

Most Expensive Hotels - भारत के ये 7 होटल है सबसे महंगे, एक रात के किराए में कर सकते है बहुत कुछ

भारत अपनी कई सारी खूबसूरत चीजों के लिए जाना जाता है, लेकिन इस देश की सुंदरता में जो सबसे ज्यादा चार चांद लगाते हैं, वो हैं यहां के महंगे होटल। जिनका एक रात का किराया इतना है कि आप उन पैसों में बहुत कुछ कर सकते है..। 
 
 | 
Most Expensive Hotels - भारत के ये 7 होटल है सबसे महंगे, एक रात के किराए में कर सकते है बहुत कुछ 

HR Breaking News, Digital Desk- अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर हमारा देश भारत किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की पहाड़ी, घाटियां, झील, समुद्री तट आदि इस देश की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। भारत को लेकर पर्यटकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां सालाना लगभग 1 करोड़ से भी ज्यादा विदेश सैलानी घूमने के लिए आते हैं।

इसी आन-बान-शान में शामिल होते हैं भारत के सबसे महंगे होटल, जिनके एक दिन का किराया इतना है कि इंसान अपना मालदीव का सपना पूरा कर लें। लेकिन महंगे होने के साथ-साथ लग्जरी क्या होती है, इसका उदहारण सिर्फ और सिर्फ आपको इन्हीं होटलों में देखने को मिल सकता है। तो चलिए आपको भारत के सबसे महंगे होटलों के बारे में बताते हैं.

ओबेरॉय अमरविलास, आगरा - The Oberoi Amarvilas, Agra-


आगरा शहर में मौजूद ये आलीशान होटल, ताजमहल से 600 मीटर की दूरी पर मौजूद है। सबसे रोमांटिक बात तो ये है कि ओबेरॉय अमरविलास होटल से आप ताजमहल का भी दीदार कर सकते हैं। लेकिन आप खुद सोचिए, जिस होटल से ताज महल दिखता हो, उस होटल का एक रात का किराया कितना होगा? नहीं मालूम? तो हम आपको बता दें, इस होटल में 1 रात का किराया मिनिमम 25 हजार और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये के करीब है।


रामबाग पैलेस, जयपुर - Rambagh Palace, Jaipur-


जिस तरह से जयपुर अपनी शाही चीजों के लिए जाना जाता है, उसी तरह से इस शहर का खूबसूरत और भारत का सबसे महंगा होटल रामबाग पैलेस अपनी आलीशान मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। रामबाग पैलेस का निर्माण 1835 में हुआ था, जिसे बाद में होटल तब्दील कर दिया गया। होटल में 33 शानदार सुइट हैं और इसका खूबसूरत डाइनिंग हॉल किसी सपने से कम नहीं है। यहां 1 रात का किराया मिनिमम 24 हजार रुपए और मैक्सिमम 4 लाख रुपये के आसपास है।


उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर - Umaid Bhawan Palace, Jodhpur-


उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण 1928 और 1943 के बीच जोधपुर की सबसे ऊंची पहाड़ी चित्तर पहाड़ी पर किया गया था। ये 5 स्टार होटल एक ऐसी जगह है, जहां जाने का सपना हर सैलानी का होता है। ये पैलेस 3 हिस्सों में बंटा हुआ है - एक 'शाही निवास', दूसरा लग्जरी होटल और तीसरा म्यूजियम। यहां एक का किराया 21 हजार और मैक्सिमम लगभग 4 लाख रुपये है।


ताज फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद - Taj Falaknuma Palace, Hyderabad-


हैदराबाद में मौजूद ये लग्जरी होटल महल के अंदर स्थित है। महल का निर्माण 1893 में पूरा हुआ था और यह प्रतिष्ठित चारमीनार से केवल पांच किलोमीटर दूर है। आपको बता दें, 'ताज फलकनुमा पैलेस' साल 2010 में ताज होटल्स ग्रुप के साथ जुड़ा था। इस शानदार होटल में 60 कमरे और 10 सुइट हैं। इस होटल में एक रात का किराया मिनिमम 24 हजार रुपए है और मैक्सिमम 4 लाख के करीब है। इतने पैसे सुनकर आप भी सोच रहे होंगे कि इतने में पूरी फैमिली एक विदेश टूर पर चली जाए!


ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर - The Oberoi Udaivilas, Udaipur-


झीलों के शहर उदयपुर में द ओबेरॉय उदय विलास दुनिया के सबसे अच्छे और महंगे होटलों में आता है। ये रॉयल महल उदयपुर की मशहूर पिछोला झील के किनारे पर मौजूद है। यहां रहने के लिए सुइट बेहद शानदार हैं और खाने में आपको एक से एक देसी से लेकर विदेशी चीजें टेस्ट करने को मिल जाएंगी। इस होटल का एक रात का किराया मिनिमम 26 हजार रुपए है और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपए के आसपास है।

ताज लेक पैलेस, उदयपुर - Taj Lake Palace, Udaipur-


उदयपुर की पिछोला झील के बीच में स्थित ये खूबसूरत होटल की स्थापना 1743 मेंमहाराना जगत सिंह द्वारा करवाई गई थी। आज इस महल को ताजलेक पैलेस होटल के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप इस होटल में एक रात गुजारने का सपना देख रहे हैं, तो आपको बता दें यहां 1 रात रुकने का किराया मिनिमम 17 हजार रुपए और मैक्सिमम 3.8 लाख रुपये के आसपास है।


ओबेरॉय राज विलास, जयपुर - The Oberoi Rajvilas, Jaipur-


जयपुर में मौजूद ओबेरॉय राजविलास अपने 280 साल पुराने मंदिर के लिए जाना जाता है, जो भगवान शिव को समर्पित है। आज ये होटल अपने आलिशान 71 कमरों के लिए बेहद प्रसिद्ध है, जहां का 1 रात का किराया मिनिमम 25 हजार रुपए और मैक्सिमम 2 लाख के आसपास है।