home page

अब पशुपालन के लिए मिलेगा डेयरी लोन, जानिए अप्लाई करने का प्रोसेस

हरियाणा में पशुपालन को लेकर लोगों की रुचि बढ़ती जा रही है लेकिन कई बार आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से लोग अपनी डेयरी का सपना पूरा नही कर पाते है । अगर आप भी डेयरी करने की सौच रहे है और आपको डेयरी लोन नही मिल रहा है तो घबराएं नही सरकार द्वारा नई स्किम चलाई गई है जिससे आपको आसानी से डेयरी लोन मिलेगा। तो आइए जानते है डेयरी लोन लेने का पूरा प्रोसेस्स
 | 

पशुपालन – डेयरी और मत्स्य पालकों के लिए के.सी.सी अभियान 15 तक – भारत शासन के मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 फरवरी 2022 तक नेशनवाइड एनिमल हस्बेड्री डेयरी एवं फिशरीज के.सी.सी कैम्पेन वित्त विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें.......

डेयरी लोन ( Dairy Loan Schemes) अब गाय भैसों को खरीदने के लिए मिलेगा लोन, जानिए क्या है प्रोसेस

अभियान अंतर्गत पात्र पशुपालक, दुग्ध उत्पादक संगठन को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते हुए  पशुपालन की गतिविधि से जोडना है तथा वह कृषक जो कि पूर्व से के.सी.सी. धारक है उनके के.सी.सी. को भी इस अभियान अंतर्गत पशुपालन गतिविधि से जोडने की कार्यवाही की जायेगी।

पशुपालन की गतिविधियों में पशुपालक के के.सी.सी. लिंकेज होने पर पशुचारा, दाना, बाटा क्रय करने हेतु बैंक शाखा के द्वारा प्रति गाय 15 हजार रूपये एवं प्रति भैंस 18 हजार रूपये राशि 3 माह के लिये प्रदाय की जायेगी।

ये भी पढ़ें.......

शुरू करें डेयरी कारोबार, सरकार दे रही है सस्ता लोन, ऐसे करें अप्लाई

पशुपालक 3 माह में जमा करके पुनः राशि आवश्यकता अनुसार प्राप्त कर सकता है। अभियान के आवेदन पत्र तैयार करने हेतु कृषक, पशुपालक निकट के पशु चिकित्सा संस्था प्रभारी से संपर्क करके आवेदन पत्र तैयार करवायें।

आवेदन पत्र के साथ कृषक को जमीन की खसरा नकल, राशन कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक के के.सी.सी. का खाता क्रमांक उपलब्ध कराना होगा।