home page

Railway News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, अब से नहीं मिलेंगी स्टेशनों पर ये सुविधाएं

रेल यात्रियों के लिए जरूरीर खबर है। रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाएं अब बंद हो गई है। रेलवे ने प्रत्येक कार्य के समय निर्धारित कर रखा है। उसी तरह से सीजन को भी निर्धारित किया है। सीजन के साथ ही कुछ सेवाएं समाप्त हो गई हैं। 
 
 | 

HR Breaking News, Digital Desk- रेलवे ने प्रत्येक कार्य के समय निर्धारित कर रखा है। उसी तरह से सीजन को भी निर्धारित किया है। सीजन के आधार पर यात्रियों को सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है। रेलवे में समर सीजन 15 अप्रैल से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक होता है। इस दौरान सभी स्टेशनों पर ठंडे पानी की व्यवस्था की जाती है। छोटे स्टेशनों पर ठंडे पानी के लिए घड़े रखवाए जाते हैं तो बड़े स्टेशनों पर वाटर कूलर लगाए जाते हैं।

इसके साथ प्लेटफार्म, वेटिंग हाल में पंखें चलाना शुरू कर दिया जाता है। उच्च श्रेणी के प्रतीक्षालय में एसी चलाया जाता है। वेंडरों को ठंडे पानी की बोतल ठंडा पेय पदार्थ बेचने का आदेश दिया जाता है। ट्रेनों के स्लीपर व जनरल कोच में पंखा चलाया जाता है और एसी कोच में एसी पूरी क्षमता के साथ चलाया जाता है।

रेलवे के नियम के अनुसार आज से गर्मियों में मिलने वाली सुविधाएं बंद हो जाएंगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि समर सीजन आज से खत्‍म हो गया है। यात्रियों की मांग पर कुछ दिनों तक पंखा चलाया जा सकता है।