hrbreakingnews.com

अब दिल्ली और गुड़गांव के ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, जल्द खुल जाएगा ये हाईवे

Delhi To Jaipur By Road: हाईवे (Highway) पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब लोगों को दिल्ली और गुडगांव के ट्रैफिक जाम (Delhi Gurgaon traffic jam) से मुक्ति मिलने वाली है। इसके साथ ही राजस्थान के सफर में लगने वाले समय भी पहले से ज्यादा कम हो जाएगा। आइए नीचे खबर में जानते है लेटेस्ट अपडेट
 
Rajiv Chowk Sohna Highway अब दिल्ली और गुड़गांव के ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, जल्द खुल जाएगा ये हाईवे

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, दिल्ली और गुडगांव से राजीव चौक होते हुए जयपुर तक अब आप केवल ढाई से तीन घंटे में पहुंच सकेंगे। राजीव चौक से सोहना तक पूरा हाइवे (highway) जून के अंत तक लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस हाइवे को सोहना से पहले दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर (Delhi-Mumbai Corridor) से जोड़ दिया गया है।

 

खास बात यह है कि इस हाइवे के जरिए राजीव चौक, गुड़गांव से सोहना तक 15 मिनट में 22 किलोमीटर दूरी पूरी कर ली जाएगी। एनएचएआई (NHAI) में इस प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी के कौशिक के मुताबिक राजीव चौक से सोहना तक के लिए यह 22 किलोमीटर लंबा कोरिडोर बनाया जा रहा है, जिसमें से बादशाहपुर के आगे से सोहना तक 13 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर लोगों के लिए पहले ही शुरू कर दिया गया है। राजीव चौक से बादशाहपुर तक 9 किलोमीटर के इस कॉरिडोर पर काम चल रहा है। 90 फीसदी तक इसका काम पूरा हो चुका है।

हरियाणा से जुड़े ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

 

एलिवेटेड कॉरिडोर (elevated corridor) के सभी विंग्स लग गए हैं, लाइटें लगाने का काम चल रहा है। कहीं-कहीं एलिवेटेड रोड पर बिटुमिनस से सड़कें बनाने का काम बाकी है जिसे जून के मध्य तक पूरा कर लिया जाएगा। जून के अंत तक यह कॉरिडोर पूरी तरह से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा

खास बात यह है कि इस कॉरिडोर को भी 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के हिसाब से तैयार किया गया है। इस कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 1800 करोड़ की लागत आई है। करीब ढाई साल पहले इस कॉरिडोर को बनाने का काम शुरू हुआ था। लेकिन कोविड और एक स्पैन गिरने के कारण काम में कुछ रूकावटें आईं, लेकिन अब यह जल्द ही लोगों के लिए शुरू होने वाला है।
 

हरियाणा से जुड़े ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

इस कॉरिडोर से ये होंगे सबसे बड़े फायदे


दिल्ली या गुड़गांव से जयपुर या मुंबई जाने वालों के लिए गुड़गांव के ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा। दिल्ली से एनएच-8 के राजीव चौक से सीधा सोहना रोड के इस कॉरिडोर के जरिए जयपुर और मुंबई तक नॉन स्टॉप पहुंचा जा सकेगा। दूसरा बादशाहपुर और वाटिका चौक पर लगने वाले सबसे बड़े जाम से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। एलिवेटेड इस कॉरिडोर के जरिए बिना रूके अब लोग आ जा सकेंगे।