home page

Relationship Tips : महिलाएं ये बातें हमेशा छुपाती है अपने पार्टनर से, कहीं आप से भी तो नहीं छुपी है कुछ बातें

Woman Secrets - अक्सर यह कहा जाता है कि लड़कियों या महिलाओं के पेट में कोई बात नहीं पचती और वो सब कुछ बता देती हैं लेकिन ऐसा नहीं होता है। कुछ सीक्रेट्स ऐसे भी हैं जिन्हें वो अपने पार्टनर से भी नहीं शेयर करती हैं। आइए निचे खबर में जानते है आखिर वे कौनी सी बातें जो महिलाएं नहीं शेयर करती अपने पार्टनर से। 
 
 | 

HR Breaking News, Digital Desk- रिलेशनशिप में आने के बाद लड़का और लड़की को ऐसा लगने लगता है कि वो दोनों एक दूसरे के बारे में सब जानते हैं लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। कुछ बातें पुरुष छुपाकर रखते हैं तो महिलाओं के भी कुछ टॉप सीक्रेट्स होते हैं जिन्हें वो पार्टनर के साथ भी शेयर नहीं करती हैं। कोई भी लड़की या पत्नी अपने पार्टनर या पति को अपनी सभी बातें नहीं बताती हैं। कुछ बातें हैं जो वह हमेशा अपने पार्टनर से छुपाकर रखती हैं और कभी किसी से शेयर नहीं करना चाहतीं। आइए जाने लेते हैं महिलाओं के टॉप सीक्रेट्स के बारे में।


अपने पास्ट के बारे में- 

लड़कियां अपने पुराने रिश्ते या एक्स के बारे में बातें करना पसंद नहीं करती हैं। एक्स की आदतें, उससे ब्रेकअप और अपनी मूव ऑन जर्नी से जुड़ी बातों का महिलाएं अपने पार्टनर के सामने जिक्र भी नहीं करना चाहतीं।

अपने क्रश के बारे में- 

अक्सर लड़कियां अपने पार्टनर के सामने अपने क्रश का जिक्र तो कर देती हैं लेकिन उसके बारे में खुलकर बात कभी नहीं करना चाहतीं। 

अपनी फ्रेंड के साथ हुईं पर्सनल बातें- 

दो सहेलियों के बीच ना जाने कितनी गप शप होती है। मस्ती-मजाक से लेकर गंभीर बातों तक, हर बातें एक दूसरे से आसानी से शेयर कर लेती हैं लेकिन आपसी बातचीत को वो अपने पार्टनर को बताना पसंद नहीं करती हैं।

अपने ब्यूटी सीक्रेट्स- 

महिलाएं चाहे मेकअप करें या फिर कोई ब्यूटी प्रॉडक्ट इस्तेमाल करें, अपने पार्टनर को बताना पसंद नहीं करती हैं। अपनी खूबसूरती का राज छुपाती हैं और अक्सर उसे नेचुरल ब्यूटी बताती हैं।

मेल फ्रेंड्स (पुरुष दोस्त) के साथ हुई बातचीत- 

ज्यादातर लड़कियां या महिलाएं अपने पुरुष मित्रों के बारे में अपने पार्टनर से छुपाती हैं। उनके बारे में बताती भी हैं तो उनके साथ हुई बातें कभी नहीं बतातीं क्योंकि कहीं ना कहीं उन्हें इस बात का डर होता है कि उनका पार्टनर भी महिला दोस्त बनाकर बातें ना करने लगे।

रिश्तेदारों के बारे में- 

पति और पत्नी लगभग हर बात एक दूसरे से शेयर करते हैं। वहीं, पत्नियां अपने मां-बाप, भाई-बहनों और रिश्तेदारों के बारे में तो खुलकर बात कर लेती हैं लेकिन अपने ससुराल वालों के साथ हुए मनमुटाव या उनकी कमियां छुपाती हैं। अपने पार्टनर के घरवालों को लेकर वो अपने असली विचार कभी नहीं बतातीं।