home page

Salary Hike: लो हो गया ऐलान!, अब 4 फीसदी दर से इस दिन मिलेगा DA, बढ़कर आएगी इतनी सैलरी

7th Pay Commission/Dearness Allowance Hike latest news: केंद्रीय कर्मचारियों का लंबे समय से महंगाई भत्ते(Dearness Allowance) का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कर्मचारियों को यह कन्फर्म हो गया है कि कितना DA मिलेगा। जानें पूरी जानकारी..
 | 

HR Breaking News, New Delhi: आखिरकार केंद्रीय कर्मचारियों का लंबा इंतजार खत्म हो ही गया। जानकारों की मुताबिक 1 जुलाई से उनके महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में इजाफा हो जाएगा। महंगाई का आकलन करने वाले जानकार बतातें हैं कि अगला DA Hike 4 प्रतिशत तय है। जल्द इसका सरकार की ओर से ऐलान भी जल्द हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार अगस्त के पहले हफ्ते में होने वाली कैबिनेट बैठक में इसका ऐलान किया जा सकता है। AICPI इंडेक्स के अभी तक जो नंबर्स आए हैं उससे साफ है कि महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में कम से कम 4% का इजाफा होगा।

इसे भी देखें : पेंशन लेने वाले कर्मचारियों को मिलेगा गारंटिड रिटर्न, बड़ा अपडेट आया सामने


AICPI इंडेक्स के नंबर में बड़ा उछाल आया 


मई 2022 के लिए AICPI इंडेक्स के नंबर में बड़ा उछाल आया है। मई में इंडेक्स का कुल नंबर 129 रहा है। अप्रैल में महंगाई का आंकड़ा 127.7 पर था। महंगाई भत्ते (Dearness allowance)  में इजाफा इन्हीं नंबर्स के आधार पर होता है। इंडेक्स महंगाई की चाल के हिसाब से चलता है। अगर इसमें जून में भी इजाफा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों को और भी बढ़िया हाईक मिल सकती है। नया महंगाई भत्ता(Dearness allowance)  1 जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा। मतलब ये कि जुलाई और अगस्त के अंतर का एरियर (DA Arrear) भी उन्हें मिलेगा।

38% DA पर कैलकुलेशन


केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 34 फीसदी महंगाई भत्ता(Dearness allowance)  मिल रहा है। लेकिन, 1 जुलाई 2022 से उनके महंगाई भत्ते(Dearness allowance)  में अगर 4 फीसदी का इजाफा होता है तो ये 38 फीसदी पहुंच जाएगा। इससे उनकी सैलरी में भी अच्छा खासा उछाल आएगा। 4% महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद, कुल DA 38% हो जाएगा। अब 18,000 रुपए की बेसिक सैलरी पर कुल सालाना महंगाई भत्ते(Dearness allowance)  में कुल इजाफा 8640 रुपए होगा। 

 न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

  •  कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     18,000 रुपए 
  •  मौजूदा महंगाई भत्ता (34%)                   6120 रुपए/माह
  •  नया महंगाई भत्ता (38%)                       6840 रुपए/माह
  •  कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      6840- 6120 = 720 रुपए/माह
  •  सालाना सैलरी में इजाफा                      720X12= 8640 रुपए

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     56900 रुपए
  • नया महंगाई भत्ता (34%)                      19346 रुपए/माह
  • अबतक महंगाई भत्ता (31%)                 21622 रुपए/माह
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                      21622-19346= 2276 रुपए/माह
  • सालाना सैलरी में इजाफा                      2276 X12= 27,312 रुपए

और देखें : कर्मचारियों की सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर से उठा पर्दा

 AICPI इंडेक्स  से पता चलता है महंगाई भत्ते के बारे में 


AICPI इंडेक्स के नंबर्स से अंदाजा लगता है कि महंगाई भत्ता(Dearness Allowance)  कितना बढ़ेगा। इंडेक्स में फरवरी के बाद से लगातार उछाल आ रहा है। ऐसे में DA Hike 4% होना तय लग रहा है। All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े श्रम और रोजगार मंत्रालय (Labour Ministry) ने देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में स्थित 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों (Retail Prices) के आधार पर लिए हैं। इंडेक्‍स को 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है। AICPI हर महीने की आखिरी वर्किंग डे को जारी किया जाता है।