home page

Solar Stove : गैस सिलेंडर की कीमत से क्यों परेशान, ले आएं ये सोलर चूल्हा, रात को भी बनाएगा खाना

Surya Nutan: अब गैस सिलेंडर ही एक हजार के पार हो गया है। आम आदमी को जब लेना पड़त है तो वह जेब के बारे में देखता है। लेकिन अब राहत की खबर मिलने है। अब एक सोलर चूल्हा आया है, जिससे दिन के साथ-साथ रात को भी खाना बना सकोगे।
 | 
गैस सिलेंडर की कीमत से क्यों परेशान, ले आएं ये सोलर चूल्हा, रात को भी बनाएगा खाना

HR Breaking News,(डिजिटल डेस्क):  महंगाई दिनों-दिन बढ़ रही है। इसका सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ता है। रसोई और रोजमर्रा के सामान में रेटों में तो जैसे आग ही लग गई है। अब गैस सिलेंडर ही एक हजार के पार हो गया है। आम आदमी को जब लेना पड़त है तो वह जेब के बारे में देखता है। आंकड़ों के अनुसार उज्ज्वला लाभार्थी के गैस सिलेंडर भरवा नहीं रहे। कारण इसकी इसकी ज्यादा कीमतों का होना है। लेकिन अब राहत की खबर मिलने है। अब एक सोलर चूल्हा आया है, जिससे दिन के साथ-साथ रात को भी खाना बना सकोगे।  

 

 

इसे भी देखें : सोने के भाव में आई तगड़ी गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट  

 

 


देश में आज भी बहुत से परिवार हैं, जो खाना बनाने के लिए ईंधन की दिक्कत महसूस करते हैं। इनके पास एक तो गैस का कनेक्शन नहीं है, और है भी तो सिलेंडर महंगा होने के चलते नहीं भरवा पाते हैं। वहीं अगर बिजली से चलते वाले उपकरणों से खाना बनाने की सोचते हैं, तो यह भी काफी महंगा पड़ता है। आमलोगों की इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) एक नई तकनीक लेकर सामने आया है। कंपनी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाला शानदार सोलर चूल्हा तैयार किया है। इस चूल्हे की खासियत यह है कि यह रात में भी खाना बनाने में मदद करता है। इसके अलावा अगर इसकी खरीद पर सरकार सब्सिडी भी दे रही है।  

 दिन में तीन बार आराम से तैयार हो सकता है खाना


इस सोलर चूल्हे(solar stove) से दिन में तीन बार आराम से खाना तैयार किया जा सकता है। इस चूल्हे के बारे में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अुनसार इस चूल्हे को किचन में रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है। आमतौर पर सोलर चूल्हा किचन में इस्तेमाल नहीं हो पाता है, लेकिन इसके साथ यह दिक्कत नहीं है। वहीं इस चूल्हे में रख-रखाव की लागत भी नहीं के बराबर है। हरदीप सिंह के आवास इस सोलर चूल्हे के बारे में जानकारी दी गई है, जहां पर इस चूल्हे से खाने पीने के चीजें बना कर लोगों को परोसी गईं। 


   

 इस बारे में इंडियन ऑयल के निदेशक (रिसर्च) एसएसवी रामकुमार ने बताया है कि इस सोलर चूल्हे का नाम सूर्य नूतन रखा है। उनके अनुसार यह सोलर चूल्हा बाकी सोलर कुकर से एकदम अलग है। सूर्य नूतन को फरीदाबाद में, आईओसी(IOC) के अनुसंधान एवं विकास विभाग की मदद से तैयार किया गया है। इस सोलर चूल्हे को छत पर लगी पीवी पैनल की मदद से ऑपरेट किया जाता है। रात में खाना पकाने के लिए, सौर प्लेट पहले से ही सौर ऊर्जा को थर्मल बैटरी में संग्रहीत करती है, जिससे रात में भी खाना तैयार किया जा सकता है। 

और देखें : आज से बदल गईं GST की दरें, देखें क्या सस्‍ता, क्‍या महंगा हुआ

इस सोलर चूल्हे का दाम


 सूर्या नूतन(Surya Nutan) को फिलहाल शुरुआती मॉडल के रूप पर पेश किया गया है। इसका बिजनेस मॉडल अभी बाजार में जारी नहीं हुआ है। हालांकि बताया जा रहा है कि शुरुआत में इस सोलर चूल्हे का देशभर में करीब 60 जगहों पर इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां से मिली रिपोर्ट के बाद इस बाजार में जारी कर दिया जाएगा। यह सोलर चूल्हा 10 साल तक आराम से चलाया जा सकता है। सरकार इस सोलर चूल्हे को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सब्सिडी भी देने जा रही है। कंपनी के अनुसार सूर्य नूतन(Surya Nutan) की कीमत 18,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक हो सकती है। एक बार इसको लेने के बाद फिर इसमें कोई भी लागत नहीं है। यानी सालों तक यह सोलर चूल्हा फ्री में खाना बनाता रहेगा।