home page

sone ke bhav: सोने के भाव में आई तगड़ी गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट

अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे है तो यह खरीदारी के लिए जबरदस्त मौका है। सोने के भाव में इन दिनों भारी गिरावट देखी जा रही है। सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। आइए निचे खबर में जानते है कितने गिरे सोने के भाव। 

 | 
sone ke bhav: सोने के भाव में आई तगड़ी गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट

 HR Breaking News (ब्यूरो) अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में सोना इस समय 11 महीने के निचले स्तर (lower level) पर चल रहा है।

आपको बता दें कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव(global futures price) 0.34 फीसद या 5.80 डॉलर गिरकर 1,700 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। तो वहीं दूसरी ओर सोने का वैश्विक हाजिर भाव(global spot price of gold) इस समय 0.46 फीसद या 7.91 डॉलर की गिरावट के सारथ 1702.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

Sona-Chandi New Rates : सोने के भाव में तगड़ी गिरावट, चेक 10 ग्राम के भाव


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में भी सोने की कीमतों (gold prices) में गिरावट देखने को मिल रही है। यहां सोना दो महीने के निचले स्तर(lower level) पर ट्रेड कर रहा है।

एमसीएक्स एक्सचेंज (MCX Exchange) पर 5 अगस्त 2022 की डिलीवरी वाले सोने का भाव  (gold prices) 13 मई 2022 को 50,072 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके बाद गुरुवार को इस सोने का भाव 50,228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Sona-Chandi New Rates : सोने के भाव में तगड़ी गिरावट, चेक 10 ग्राम के भाव

अब शाम तक इस सोने का भाव 0.44 फीसद या 223 रुपये की गिरावट के साथ 50,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। तो वहीं दिन में यह भाव 50,000 के स्तर से नीचे 49,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।


गौरतलब है कि अमेरिका में बढ़े हुए महंगाई के आंकडों से ब्याज दरों में और इजाफे की उम्मीद भी जताई है। इतना ही नहीं इस बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व(US central bank Federal Reserve) इस महीने के आखिर में ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी कर सकता है।

Sona-Chandi New Rates : सोने के भाव में तगड़ी गिरावट, चेक 10 ग्राम के भाव

इससे डॉलर इंडेक्स (dollar index)लगातार मजबूत हो रहा है, जिसका असर सोने में गिरावट के रूप में देखने को मिल रहा है। हालांकि सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी की वायदा कीमत 55,000 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गई है।