home page

देवर भाभी की कहानी : पति रहता था परदेश तो देवर साथ हो गया प्यार, एक रात चुपके से कर लिया ये काम

ये घटना आपको सोचने पर मजबूर कर देगी, पति के प्रदेश रहने की वजह से पत्नी को हो गया अपने देवर से प्यार तो दुनिया से बचने के लिए एक रात दोनों ने कर लिया ये काम 
 | 
देवर भाभी की कहानी

HR Breaking News, New Delhi : फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमहेटा गांव में एक ही फंदे में देवर और भाभी के शव लटकते मिले। परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों के शव साड़ी से बने फंदे से लटक रहे थे। पुलिस के अनुसार देवर और भाभी एक दूसरे से प्यार करते थे। देवर की शादी तय हो जाने से दोनों को एक दूसरे से बिछड़ने का गम सता रहा था। मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है। 
बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के बदौली केवटरा निवासी रसपाल की बेटी सुनीता (28) की शादी 2016 में ब्राम्हणतारा गांव के हरिओम निषाद पुत्र शिवबरन के साथ हुई थी। हरिओम बांदा में जेसीबी, चालक है। हरिओम काम के सिलसिले में अक्सर बांदा में रहता है। शादी के कुछ दिन बाद से सुनीता और देवर राममिलन (22) के बीच नाजायज रिश्ते हो गए। वह एक दूसरे को चाहने लगे।


यह बात परिवार के लोगों को पता लगी थी। कहीं न कहीं अब विवाद की स्थिति बनने लगी थी। मामले को खत्म करने के लिए परिजनों ने राममिलन की शादी करने की सोची। असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में राममिलन की 7 मई 2021 की शादी की तारीख पक्की हुई थी। तभी से देवर और भाभी को एक दूसरे से दूर जाने का गम सताने लगा। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर रात राममिलन पिता के साथ निमंत्रण से लौटा था।


सभी लोग सोने चले गए। इस दौरान किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। सुनीता का तीन साल बेटा हर्ष (3) दादी गेंदिया के पास सोया था। दूसरी तीन माह की बेटी क्रांति को लेकर सुनीता कमरे में सोई थी। मंगलवार सुबह सुनीता कमरे से बाहर नहीं निकली। कमरे से बच्ची की रोने की आवाज आई और राममिलन भी नहीं दिखा। तभी दरवाजे की कुंडी परिजनों ने हाथ डालकर खोली तो नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बंधा हुआ था। साड़ी के एक छोर पर सुनीता और दूसरे सिरे पर राममिलन के शव लटके हुए थे। 


सुनीता का चेहरा राममिलन की छाती पर टिका था। एक पैर सुनीता का चारपाई में फंसा था, दूसरा पैर चारपाई के नीचे लटका हुआ था। फोरेंसिक टीम ने पड़ताल भी की। जाफरगंज सीओ संजय शर्मा और एसओ कमलेश पाल मौके पर पहुंचे। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच आशनाई का मामला था। राममिलन के पिता शिवबरन की ओर से प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की तहरीर दी गई है। किसी पक्ष ने आरोप नहीं लगाया है।