hrbreakingnews.com

पेट्रोल-डीजल की कीमत में लग सकती है आग, आम जनता को बड़ा झटका

नई दिल्ली: महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को जल्द जोर का झटका लग सकता है। 100 दिनों से ज्यादा समय से स्थिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में जल्द बड़ा इजाफा हो सकता है।

 
पेट्रोल-डीजल की कीमत में लग सकती है आग, लग सकता है बड़ा झटका

दरअसल यूक्रेन रूस संकट के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (crude oil) की कीमत आठ साल बाद 100 डॉलर प्रति बेरल (‌Beryl) के पास पहुंचने वाला है। क्रूड ऑयल (crude oil) 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल की तरफ पहुंच चुका है।

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (crude oil) की कीमत 96 डॉलर प्रति बैरल (‌Beryl) हो चुकी है। जल्द ही इसके 100 डॉलर छूने की आशंका है। इस तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 2014 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर जा पहुंचे हैं। इसके पीछे रूस और यूक्रेन में युद्ध की आशंका के अलावा दुनियाभर में कोरोना कम होने के चलते बढ़ती मांग भी शामिल है।

आज बच्चों को मिलेगा नया टीका, कोवेक्सिन से कैसे है अलग…

गौरतलब है कि1 दिसंबर 2021 को कच्चे तेल (crude oil) के दाम 68.87 डॉलर प्रति बैरल (‌Beryl) था जो बढ़कर अब 96 डॉलर प्रति बैरल (‌Beryl) हो चुका है। यानि डेढ़ महीने के भीतर कच्चे तेल (crude oil) के दामों में निचले स्तर से 34 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

कच्चे तेल (crude oil) की कीमत में बढ़ोतरी का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिख रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में बढ़ोतरी होगी। जानकारों का मानना है कि 7 मार्च को वोटिंग खत्म होते ही देश में एकबार फिर से पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा।

अब गंभीर बिमारी से ग्रस्त निजी स्कूल के बच्चों का भी हो सकेगा फ्री इलाज, जींद में शुरू हुआ पायलेट प्रोजेक्ट

आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें 100 रुपये के पार पहुंच गई थीं। 3 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में हुए उप चुनाव में BJP को बड़ी हार मिलने के 24 घंटे के अंदर केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol) पर 5 रुपये डीजल पर 10 रुपये टैक्स की कटौती कर दी थी।

उसके बाद 4 नवंबर 2021 के बाद से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) के दाम नहीं बढ़ाए हैं। यानी पिछले 100 दिनों से भी ज्यादा समय से देश तेल की कीमत नहीं बढ़ी है। जबकि इस साल 1 जनवरी से 14 फरवरी के बीच कच्चे तेल  (crude oil) के दाम में 18 से 20 फीसदी तक का उछाल आ चुका है। ऐसे में संभव है कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के खत्म होते ही देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम बढ़ सकते हैं।

 ताज़ा खबरों के लिए हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे!