Toll Tax: वाहन चालाकों के लिए अपडेट, बंद होने जा रहे देश का सारे टोल प्लाजा
वाहन चालकों के काम की खबर। दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार जल्द ही टोल प्लाजा को हटा सकती है। टोल प्लाज को हटाने के बाद सरकार की नई तकनीक क्या होगी। आइए ये जानते है नीचे खबर में।
HR Breaking News, Digital Desk- देश के सभी हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर सरकार की ओर से टोल प्लाजा वसूला जाता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही सरकार टोल प्लाजा को हटा सकती है। ऐसा नहीं कि आने वाले समय में टोल नहीं लिया जाएगा। टोल वसूलने के लिए सरकार नई तकनीक लाने जा रही है। इसके संकेत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दिए जा चुके हैं।
टोल प्लाजा होंगे बंद-
देश के सभी हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय बाद टोल प्लाजा पर टैक्स वसूलना गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। सरकार की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है कि टोल टैक्स वसूलने के लिए टोल प्लाजा को खत्म किया जाए। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अभी के सिस्टम के तहत टोल देने में कई बार ज्यादा समय लगता है। जिससे अन्य वाहनों को परेशानी होती है।
क्या है प्लानिंग-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा को हटाया जाए और इनकी जगह पर कैमरे लगाए जाएं। ऐसा होने के बाद टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट करने की जरूरत ही खत्म हो जाएगी। हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले वाहनों से टोल टैक्स को ऑटोमैटिक तरीके से वसूला जाएगा।
पहले ही बन चुका है नियम-
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार पहले ही इसको लेकर नियम बना चुकी है। साल 2019 में सरकार ने एक नियम बनाया था कि सभी वाहनों में कंपनी फिटेड नंबर प्लेट लगाई जाएगी। इन नंबर प्लेट को रीड करने के लिए हाइवे पर कैमरे लगाए जाएंगे जिससे टोल की रकम वसूली जाएगी। कार की जानकारी मालिक के बैंक खाते से जोड़ दी जाएगी। जिसके बाद कार हाइवे पर कैमरे के पास से निकलेगी तो सीधा बैंक अकाउंट से रकम को वसूल लिया जाएगा। सरकार इस सिस्टम के लिए पायलट प्रोजेक्ट भी चला रही है।
मौजूदा सिस्टम में हुआ बड़ा सुधार-
सरकार की कोशिशों के कारण ही टोल प्लाजा पर टोल वसूलने की प्रक्रिया में बड़ा सुधार हुआ है। साल 2018 और 2019 के दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल लेने में औसतन आठ मिनट लगते थे। जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से साल 2020 में फास्टैग को शुरू किया गया। देशभर के वाहनों में फास्टैग लगने के बाद किसी भी टोल पर टैक्स वसूलने में सिर्फ 47 सेकेंड का समय लगता है। हालांकि कुछ टोल प्लाजा अभी-भी हैं जहां पर ज्यादा समय लग रहा है। इसका बड़ा कारण यह है कि ऐसे टोल प्लाजा शहरों के पास हैं या फिर घनी आबादी के बीच हैं। लेकिन एक बार नंबर प्लेट से टैक्स वसूलने का सिस्टम शुरू हो जाएगा तो ऐसी जगहों पर भी टैक्स लेने में समय की बड़ी बचत होगी।
वाहन मालिकों को होगा फायदा-
सरकार की इस पहल का फायदा वाहन मालिकों को भी होगा। अभी की व्यवस्था में टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूला जाता है। इसके लिए फास्टैग की व्यवस्था है। लेकिन अगर किसी वाहन में फास्टैग नहीं है या फिर उसमें बैलेंस कम है तो दोगुना टैक्स कैश में वसूल किया जाता है। ऐसे में किसी वाहन से टोल वसूलने में ज्यादा समय लगता है और बाकी वाहनों को इस कारण देरी होती है। सरकार की ओर से नई व्यवस्था शुरू होने के बाद कैमरे के जरिए टोल लेने पर ना तो प्लाजा पर लाइन लगेगी और ना ही टोल वसूलने में समय लगेगा। इसका फायदा ये भी होगा कि वाहन को अपनी स्पीड कम करने की या कहीं पर रूकने की जरूरत भी नहीं होगी। एक निश्चित स्पीड में वाहन के चलने पर भी कैमरे के जरिए टोल वसूला जाएगा जिससे वाहन मालिक का समय बचेगा।
