home page

UP Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश

यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से तेज हवाओं का असर कम होते ही प्रदेश में कोहरे का असर दिखने लगा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन राज्यो में होने वाली है भारी बारिश। 
 
 | 
UP Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश 

HR Breaking News, Digital Desk- उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी हुई नजर आई। राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा और गोरखपुर तक कोहरे का असर दिख रहा है। पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं का प्रभाव कम होने के बाद कोहरे की चादर ने ढक लिया है।

आसमान में बादलों का असर दिख रहा है। मौसम विभाग की ओर से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के भी आसार जताए गए हैं। इसके बाद ठंड की स्थिति में और इजाफा होगा। नए साल में लोगों को कंपकंपाती ठंड का अहसास होने वाला है। बुधवार और गुरुवार को तेज हवाओं के कारण कोहरा कम दिखा। धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। लेकिन, अब एक बार फिर सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह कोहरे में लिपटी रही। घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। सुबह 8 बजे तक विजिबिलिटी 10 मीटर भी नहीं थी। सड़कों पर चलते हुए एक लेन से दूसरी लेन में चलती गाड़ियों को देखने में मुश्किल हो रही थी। वाहनों को डिपर के सहारे चलाते देखा गया। सुबह 9 बजे तक शहर में विजिबिलिटी महज 200 मीटर तक रही।

राजधानी में दिन में 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती दिखी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश जैसी स्थिति के बाद फिर से शीतलहर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

एनसीआर में भी घने कोहरे का असर-

एनसीआर में भी घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक कोहरे चादर में शहर लिपटा रहा। मौसम विभाग की ओर से अगले 7 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

4 जनवरी तक इलाके में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पारा 4.0 डिग्री तक जा सकता है। बुधवार को धूप खिलने के बाद तापमान में कुछ वृद्धि हुई। सामान्य से एक डिग्री अधिक तापमान अधिक दिखा। लेकिन, एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा।

मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की आशंका है। मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। शीतलहर और कोहरा बढ़ेगा। 3-4 दिन ठंड अपना कहर बरपा सकती है। एनसीआर में शुक्रवार से फिर घने कोहरे का दौर दोबारा शुरू हुआ है। नए साल के पहले दिन से ठिठुरन फिर बढ़ेगी। 2 और 3 जनवरी को शीतलहर का अनुमान है।

दिन में नोएडा में मौसम साफ होने और 11 किलोमीटर प्रति घंटे से हवा चलने का अनुमान है। कुछ इसी प्रकार की स्थिति गाजियाबाद में भी रहेगी। तेज हवा चलने से लोगों को कंपकंपी का अहसास हो सकता है। दिन में बादलों का असर भी दिख सकता है। हालांकि, बारिश की संभावना अभी नहीं है। दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।