home page

Vastu Tips - घर में मिले ये संकेत तो समझो होने वाला है मां लक्ष्मी का आगमन

हिंदू धर्म शास्त्रों में भगवान विष्णु को सुख, शांति और समृद्धि देने वाला देव कहा गया है। इनकी पूजा से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और भक्तों को मालामाल कर देती हैं। कुछ संकेत मां लक्ष्मी के आगमन की सूचना होते हैं।

 | 

HR Breaking News, Digital Desk- हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन और सौभाग्य की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर देवी मां प्रसन्न होती हैं उसे धनवान बना देती हैं। इसलिए किसी न किसी उपाय से मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को अन्न, धन और वस्त्र की कभी कमी नहीं आती है। साथ ही उसके सारे दुख खत्म हो जाते हैं। धन की देवी मां लक्ष्मी को अत्यंत पूजनीय माना जाता है।

मां लक्ष्मी के आठ स्वरूप हैं जिनमें से एक स्वरूप महालक्ष्मी को धन-धान्य की देवी माना जाता है। वहीं माता लक्ष्मी जब घर में आती हैं तो वे आने से पहले कुछ खास संकेत देती है। उल्लू से लेकर झाड़ू दिखने तक ऐसे कई संकेत हैं जो माता लक्ष्मी देती हैं। आइए उन संकेतों के बारे में जानते हैं।

- उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। अगर आपको घर के आस-पास अचानक से कहीं उल्लू दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह होता है कि मां लक्ष्मी जल्द ही आपके घर में प्रवेश करने वाली है।

- माना जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी आती हैं उस घर के सदस्यों के खानपान में बदलाव होने लगता है। उन लोगों को भूख कम लगती है और कम खाना भी पर्याप्त लगने लगता है। ये लोग नशा और मांसाहार से दूरी बनाने लगते हैं।

- मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद होती है। जिन घरों में साफ-सफाई होती है। उस घर में माता लक्ष्मी जरूर जाती हैं। अगर आपका घर हमेशा साफ रहता है तो आपके घर में मां लक्ष्मी जरूर वास करेंगी।


- मां लक्ष्मी को झाड़ू बहुत प्रिय होती है। माना जाता है कि सुबह के समय कहीं जाते हुए अगर आपको कोई झाड़ू लगाता हुआ दिख जाए तो ये बहुत ही शुभ होता है। इसका मतलब है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

-पूजा पाठ में शंख का विशेष महत्व माना जाता है। इसकी आवाज भी बहुत शुभ मानी जाती है। सुबह उठने के बाद अगर आपको शंख की आवाज सुनाई दे तो ये एक शुभ संकेत होता है। सुबह उठते ही कानों में शंख की आवाज आने का मतलब है कि आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।


- यदि आपको सपने में सांप, बिल के साथ दिखाई दे तो समक्ष जाइए कि घर में मां लक्ष्मी धन बरसाने वाली हैं।

- घर के आंगन में यदि आपको काली चीटियां आकर कुछ खाती दिखाई दे तो इसे शुभ माना जाता है। काली चीटियों के आगमन का अर्थ होता है कि मां लक्ष्मी आगमन करने वाली हैं।


- अगर कोई चिड़िया आपके घर के किसी कोने में घोंसला बनाती है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह मां लक्ष्मी के आपके घर में आगमन का प्रतीक होता है।


डिसक्लेमर-

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'