home page

Bappi Lahiri Passes Away : मशहूर संगीतकार Bappi Lahiri का निधन

Bappi Lahiri Passes Away : बप्पी लाहिरी कल रात घर पर थे और अस्वस्थ थे, जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया है।  
 | 

Bappi Lahiri Passes Away : बॉलीवुड को डिस्को म्यूजिक देने वाले फेमस सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) कल रात घर पर थे और अस्वस्थ थे, जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया है। 

Deep Sidhu Death News : सड़क हादसे में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मौत, लाल किले पर हिंसा के थे आरोपी

69 की उम्र में हुआ निधन

बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) को 1970-80 के दशक की शुरुआत की कई फिल्मों जैसे 'चलते चलते', 'डिस्को डांसर' और 'शराबी' में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना 'बंकस' 2020 की फिल्म 'बागी 3' के लिए था।

Bappi Lahiri Passes Away : मशहूर संगीतकार Bappi Lahiri का निधन

कौन है रीना राय (Reena Rai)?दीप सिद्धू(Deep Sidhu)के साथ क्या है इनका संबंध

क्या थी बीमारी

बता दें कि बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को अपने घर आने के लिए बुलाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं। OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) की वजह से बीती रात उनका निधन हो गया।

Deep Sidhu Death : कौन है दीप सिद्धू, फिल्म जगत से किसान आंदोल में विवादों में कैसे पहुंचे, पूरी कहानी...

ये था असली नाम 

बता दें कि बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) का असली नाम अलोकेश लाहिरी (Alokesh Lahiri) था। उनका जन्‍म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के जलपाईगुड़ी में हुआ था। इनके पिता का नाम अपरेश लाहिरी (Apresh Lahiri) और मां का नाम बन्‍सारी लाहिरी (Bansari Lahiri) है।