home page

Weather Report : दिवाली अपने साथ लेकर आ रही है ठंड, इस राज्य में गिर जायेगा तापमान

आजा दिवाली है और आज से ही इस राज्य में ठण्ड ने दत्तक दे दी है।  लोगों को इसकी उम्मीद नहीं थी क्योंकि ठण्ड आने में अभी थोड़ा टाइम है . दिवाली के दिन इस राज्य में तापमान इतना गिर जायेगा के लोगों को गर्म कपडे पहनने की जरूरत महसूस होगी।  कितना रहेगा तापमान, आइये जानते हैं 
 | 

HR Breaking News, Newe Delhi : छत्तीसगढ़ में इस बार दीपावली के त्यौहार के समय जमकर जाड़े का एहसास होगा। राज्य में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाएं आ रही है,इसके चलते न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट बनी रहेगी। इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक है कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ भर से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है। अब आने वक़्त में दिनों में ठंड में और इजाफा होगा ।

इस साल मानसून अपने निर्धारित समय से लगभग सप्ताह देरी से लौटा है।शुक्रवार को प्रदेश भर का मौसम सामान्य रहा। बीते दिनों हुए वर्षा और न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से रात में हल्की ठंड की दस्तक भी शुरू हो गई है। खासकर आउटर क्षेत्रों में ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। ठंड की दस्तक शुरू होते ही विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों का बाजार भी सजना आरंभ हो गया है। पेंड्रा रोड में सबसे न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


मौसम विभाग के मुताबिक है कि इस वर्ष बीते वर्षों की तुलना में ठंड अधिक पड़ने की संभावना है। वर्षा अच्छी होने के साथ ही अब बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नम हवाएं आ रही है। इसके प्रभाव से आने वाले कुछ दिवसों में ठंड और अधिक बढ़ जाएगी।
चक्रवात सितरंग के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 24 से 26 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि 23 अक्टूबर को गहरा अवदाब बन रहा है और यह 24 अक्टूबर को चक्रवात के रूप में परिवर्तित जाएगा। इसके बाद यह उत्तर उत्तर पूर्व आगे चलते हुए पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पास 25 अक्टूबर को ओडिसा तट तक पहुंचेगा।