home page

Weather Report : इस शहर में समय से पहले तापमान पहुंचा 14 के नीचे, सुबह पड़ने लग गया है कोहरा

देश में मौसम बहुत तेज़ी से बदल रहा है और ऐसे में देश के कई हिस्सों में आज भी गर्मी बानी हुई है और कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश ने लोगों के जीवन पर भारी असर डाला है और वहीं कुछ शहर ऐसे भी है जहाँ सर्दी समय  से पहले आ गयी और कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है।  आइये जानते हैं ऐसे ही एक शहर का हाल 

 | 

HR Breaking News, New Delhi : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु जो हरियाली के कारण गार्डन सिटी' के नाम से जानी जाती है वहां पर मौसम ने अचानक पलटी मारी है। यहां इस सप्‍ताह तापमान में गिरावट खासकर सुबह के समय इतनी आई कि पिछले 14 साल पुराना रिकार्ड टूटने वाला था । यहां हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


जानें किस दिन रहा सबसे कम तापमान


 बेंगलुरू में इस सप्‍ताह मंगलवार को दिन का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 16.3 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेदर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2008 के बाद से सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया है। इस साल गिरते तापमान ने नया रिकार्ट बनाया है। 2008 के पारा गिरकर 16.6 डिग्री सेल्सियस हो गया था।

बेंगलुरू में जानें कब दर्ज किया गया था तापमान 


बेंगलुरू में आमतौर पर अक्टूबर महीने में औसत न्यूनतम तापमान लगभग 19.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान रहता है। बेंगलुरू बीते मंगलवार को 2008 का पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया था पुराना रिकार्ड 15 डिग्री था। मालूम हो कि बेंगलुरू में अक्टूबर में अब तक का सबसे कम तापमान 1974 में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

कुछ जिलों में 15 डिग्री पहुंच गया तापमान 


IMD की एक मौसम रिपोर्ट से पता चलता है कि कर्नाटक के बादामी, बीदर, विजयपुरा, मदिकेरी, बेलगावी और कुछ अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं बेंगलुरु के निवासियों ने सोशल मीडिया पर अचानक ठंड बढ़ने पर अपनी हाल बयान किया। जमकर लोगों ने मैसेज शेयर किए।

जानें क्‍यों मौसम हुआ अचानक सर्द


 विशेषज्ञों के अनुसार बेंगलुरू शहर में तापमान में यह गिरावट अस्थायी है और चक्रवात सितरंग के बाद के प्रभाव के रूप में दिखाई दे रही है। बेंगलुरु और राज्य के अन्य हिस्सों में आने वाले दिनों में भी ठंड का मौसम देखने को मिल सकता है।