home page

आज जेल जाएंगे गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim)? डेरा प्रमुख की फरलो पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

HR BREAKING NEWS. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Ram Rahim) को मिली 21दिन की फरलो को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसकी आज सुनवाई है। पटियाला के परमजीत सिंह सहौली ने यह याचिका दायर की है।

 | 

जस्टिस बीएस वालिया की बैंच में इस केस की सुनवाई होनी है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को यह राहत दी गई है, लेकिन यह राहत विधानसभा चुनाव की निष्पक्षता के लिए बड़ा खतरा है।

 

Sirsa News सिरसा डेरे में कभी भी पहुंच सकते है गुरमीत राम रहीम, अनुयायी कर रहे इंतजार

मामले में हरियाणा सरकार समेत अन्यों को पार्टी बनाया गया है। कहा गया है कि इतने घिनौने अपराध करने वाले दोषी को यह राहत नहीं देनी चाहिए थी। याची ने खुद को अकाली दल स्वतंत्र का कोमी प्रधान बताया है।

मांग की गई है कि गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को फरलो देने के फैसले को रद्द किया जाए। गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को फिर से सुनारिया जेल में डाला जाए। इस फरलो के आदेश को गैरकानूनी, ग़ैरज़रूरी बताया गया है।

Punjab Dera Politics डेरे से किसकी चमकेगी किस्मत, राम रहीम के समधी से सीएम चन्नी ने की मुलाकात

कड़ी सुरक्षा में नामचर्चा घर में है राम रहीम (Ram Rahim)

गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim) को बीते 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। उसके बाद वह गुरुग्राम के नामचर्चा घर में रह रहा है। यहां पर वह कड़ी पुलिस सुरक्षा में है। वह ज्यादा किसी से नहीं मिल रहा है और जो लोग उससे मिलने जा रहे हैं उनका भी पुलिस पूरा रिकार्ड रख रही है। गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को 21 दिनों की फरलो मिली थी। एसजीपीसी हरियाणा सरकार द्वारा गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को फरलो देने के फैसले का विरोध कर चुकी है।