UP में एक और लिंक एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण, 167 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण
Up new expressway : उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए योगी सरकार लगातार एक्सप्रेसवे का जाल बिछा रही है। प्रदेशवासियों के लिए अब एक और गुड न्यूज़ है। यूपी में नए लिंक एक्सप्रेसवे बनने वाला है, जिसके लिए 167 हेक्टेयर भूमि का अधिकरण होगा चलिए जानते हैं कब से शुरू होगा। लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माणकार्य
HR Breaking News - (new link expressway)। उत्तर प्रदेश को देश के हर कोने के साथ जोड़ने के लिए लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। इससे प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। वहीं, यूपी की आर्थिक गतिविधियों में भी सुधार हुआ है। अब सरकार यूपी में एक और नए लिंक एक्सप्रेसवे बनाने जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने चित्रकूट को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) के साथ जोड़ने के लिए नया लिंक एक्सप्रेस वे (new link expressway) बनाने का कार्य तेजी पर है। एक्सप्रेस का निर्माण के लिए यूपीडा (UPDA) ने टेंडर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिए टेंडर भरने की अंतिम तारीख 11 अगस्त तय की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अगले महीने से ही शुरू कर दिया जाएगा।
15.17Km एक्सप्रेसवे पर खर्च होंगे 939.67 करोड रुपए -
बता दें कि कैबिनेट की पिछली बैठक में ही चित्रकूट एक्सप्रेसवे (Chitrakoot Expressway) के निर्माण को मंजूरी दे दी गई थी। यह लिंक एक्सप्रेस वे (Link Expressway) 15.17 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा इसके लिए 939.67 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी यूपीडा (UPDA) ने तैयार कर ली है। बता दें कि इस लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्योरमें एंव कंस्ट्रक्शन मोड में किया जाएगा। एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए कर्वी तहसील के 13 गांव में 167 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। बता दें कि यूपीडा ने अभी तक 150 हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहित कर ली है। यूपीडा के मुताबिक इस माह भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
नया लिंक एक्सप्रेसवे बनने से होगा यह लाभ -
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया है कि चित्रकूट और बुंदेलखंड को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नया लिंक एक्सप्रेसवे (new link expressway) का निर्माण किया जा रहा है। यह लिंक एक्सप्रेस वे चित्रकूट के व्रत को के निकट से शुरू होकर चित्रकूट के ग्राम अहमदगंज में जाकर खत्म होगा। चित्रकूट धाम तक एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने से पर्यटकों को बढ़ावा मिलेगा।
इसके साथ ही प्रदेश की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। इस एक्सप्रेसवे (Up new link expressway) के निर्माण के लिए कंपनी के चयन की प्रक्रिया अगले दो सप्ताह में पूरी की जाएगी। टेंडर आवेदन की अंतिम तारीख तय कर ली गई है।
