home page

Delhi Metro की पहुंच होगी अब दूर तक, बनाए जाएंगे 27 नए मेट्रो स्टेशन

Delhi New Metro Line : दिल्ली में मेट्रो के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार अब कई बड़े रेलवे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। दिल्ली में लगातार मेट्रो लाइनों का जाल बिछाया जा रहा है। अब राजधानी वालों के लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल, डीएमआरसी अब दिल्ली में नई मेट्रो लाइन बिछाने वाला है। इसके साथ ही 27 नए मेट्रो स्टेशन का भी निर्माण किया जाएगा।

 | 
Delhi Metro की पहुंच होगी अब दूर तक, बनाए जाएंगे 27 नए मेट्रो स्टेशन

HR Breaking News (Delhi new metro station)। देश की राजधानी दिल्ली में सरकार मेट्रो का तेजी से विस्तार कर रही है। इस काम को अब डीएमआरसी ने तेज कर दिया है। दिल्ली वालों को डीएमआरसी ने बड़ी सौगात दी है। डीएमआरसी (DMRC) दिल्ली के हर कोने तक मेट्रो की पहुंच बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। राजधानी में नई मेट्रो लाइन बनने जा रही है। इसके साथ ही 27 नए मेट्रो स्टेशनों का भी निर्माण किया जाएगा।

अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन का कार्य तेजी पर -

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Update) चौथे चरण के तहत 40.109 किलोमीटर नए अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इस चरण में पांच अलग-अलग गलियारों में लगभग 86 किलोमीटर नई लाइनें बिछाई जा रही हैं। यह एक बड़ी इंजीनियरिंग चुनौती है, क्योंकि अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन विभिन्न भू-स्तरों से होकर गुजर रही हैं। इसमें खासतौर पर सदर बाजार, नबी करीम, महरौली बदरपुर रोड, अजमल खान पार्क, नई दिल्ली आदि के भीड़भाड़ वाले आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं।

दिल्ली के हर कोने तक मेट्रो को पहुंचाने का काम अब तेज हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) चौथे चरण के विस्तार के अंतर्गत 40 किलोमीटर से ज्यादा के अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन (underground metro line) और स्टेशनों का निर्माण कर रहा है।

अंडरग्राउंड बनाए जाएंगे 27 मेट्रो स्टेशन -

इस चरण में मेट्रो के पांच अलग-अलग गलियारों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें लगभग 86 किलोमीटर नई लाइनें का निर्माण किया जा रहा हैं। भूमिगत गलियारा कुल लाइनों को करीब आधा हिस्सा है। मेट्रो अधिकारी के अनुसार, चौथे चरण के अंतर्गत बिछाई जाने वाली लाइनों में कुल 27 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों (underground metro stations) का निर्माण किया जा रहा है। डीएमआरसी (DMRC) पहले ही जनकपुरी पश्चिम से कृष्णापार्क तक करीब 2 किलोमीटर के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों के निर्माण का कार्य पूरा कर चुका है जो ‘मेंजेंटा लाइन’ का विस्तार है।

यहां बनाया जाएगा मेट्रो कॉरिडोर -

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (National Capital Territory of Delhi) में यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो के विस्तार का कार्य अब तेजी पर है। इसी बीच अब दिल्ली वालों के लिए एक और गुड न्यूज है। दरअसल, दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर बनाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने साल की शुरूआत में ही मंजूरी दे दी थी। इस प्रस्तावित योजना के मुताबिक मेट्रो कर्तव्य पथ (metro duty path) से होकर गुजरेगी, जो नॉर्थ और साउथ ब्लॉक तक जाएगी। इसी हिस्से में देश के पावर कॉरिडोर सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास योजना के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय संग्रहालय प्रस्तावित है।

नए कॉरिडोर में बनेंगे ये स्टेशन -

दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर (Delhi Metro Corridor) के बन जाने से राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके में मदद मिलेगी। कर्तव्य पथ के बन जाने के बाद इस इलाके में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। ये प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर (Metro Corridor) पर भारत मंडपम, इंडिया गेट, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक जैसे मुख्य स्थान पर स्टेशन बनाए जाएंगे।