home page

Gurugram में बड़ा एक्शन, सैंकड़ों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, नगर निगम भेज रहा नोटिस

Gurugram News : हाल ही में गुरुग्राम सरकार ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब जिन भी लोगों के मकान (property Price) सड़कों पर हैं तो वहां पर बुलडोजर चलाया जाने वाला है। इसको लेकर नगर निगम द्वारा नोटिस भेजे जा रहे हैं। वहीं बुलडोजर चलाएं जाने का भी नोटिस भेजा जा रहा है। 

 | 
Gurugram में बड़ा एक्शन, सैंकड़ों मकानों पर चलेगा बुलडोजर, नगर निगम भेज रहा नोटिस

HR Breaking News (Gurugram Property Rules)। गुरूगाम में रहने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नगर निगम गुरूग्राम के इस एरिये में बड़ा एक्शेन लेने वाला है।

 

 

दरअसल, नगर निगम गुरूगाम (Municipal Corporation Gurugram) के संकड़ों घरों पर बुलडोजर चलाने वाला है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इससे हजारों लोगों को नुकसान होगा। चलिए जानते हैं किस एरिये में किन किन घरों को तोड़ा जाएगा।


नगर निगम ने दी जानकारी 


गुरुग्राम नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से बने 500 बहुमंजिला भवनों को तोड़ने के लिए नोटिस को जारी कर दिया गया है। अगले सप्ताह से अभियान शुरू होने वाला है।

इसके पहले चरण में चारों जोन से 20 अवैध इमारतों (Illegal buildings) को गिराने की प्लानिंग की जा रही है। तीन साल में पहली बार है जब निगम इतनी बड़ी संख्या में इमारतों को तोड़ने की कार्रवाई कर रहा है।


अवैध निर्माणों पर होगी कार्रवाई


पिछले तीन साल में निगम की ओर से अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस देकर खानापूर्ति की जा रही थी। अब निगम आयुक्त ने चारों जोन की एन्फोर्समेंट टीम को अवैध निर्माणों (Illegal constructions In Gurugram) की सूची तैयार करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। इन घरों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। 


अवैध निर्माणों के खिलाफ होगी कार्रवाई


अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए निगम आयुक्त (Corporation Commissioner) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब ऐसे भवनों को सील करने के बजाय सीधे तोड़ दिया जाने वाला है। ये कदम अवैध निर्माण को जड़ से खत्म करने के लिए उठाया जा रहा है। गया है।

निगम ने सभी चारों जोन (zone in gurugram) से पांच-पांच अवैध इमारतों को तोड़ने के लिए नोटिस को जारी कर दिया है। इसके बाद बाकी के 500 अवैध भवनों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी।

शहर में किराये के लालच में लोग बहुमंजिला इमारतों का निर्माण (Construction in Gurugram) गलत तरीके से कर रहे हैं। इससे निगम को भी आर्थिक नुकसान होता है।


नक्शे भी नहीं हुए है पास


निगम का भवन नक्शे पास करने का होबपास पिछले दो महीने से काम नहीं कर रहा। इसकी वजह से लोगों के घरों के नक्शे (Gurugram News) भी पास नहीं हो पा रहे हैं।

यह स्थिति निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। लोगों का मानना है कि अगर निगम कानूनी तरीके से निर्माण की अनुमति नहीं देगा तो लोग मजबूरन अवैध तरीकों की तरफ जाएंगे।


निगम ने दी जानकारी


निगम आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया है कि शहर में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाने वाला है।  अवैध निर्माणों (Gurugram House Construction) को अब सीधा तोड़ने का काम किया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये जा चुके हैं।