खुशखबरी, सोने में बड़ी गिरावट, उत्तर प्रदेश में सितंबर तक यह हो जाएगा 24 कैरेट सोने का दाम
UP News : सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। उत्तर प्रदेश में सोना लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सोने में बड़ी गिरावट आई है। सोने के दाम गिरने से लोगों को खुशखबरी मिली है। सोने की कीमत काफी दिन बाद गिरावट के बाद एक लाख से नीचे आ गई है।
HR Breaking News (UP Gold Price) सोना एक कीमती धातु है। इसके दाम घटते और बढ़ते रहते हैं। अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं, तो पहले सोने के ताजा रेट जरूर जान लें।
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सोने में गिरावट दर्ज की गई है। सोने में अचानक से बड़ी गिरावट (Gold Price Down) आई है। एक्सपर्ट ने बता दिया है कि सितंबर तक उत्तर प्रदेश में सोने की कीमत कितनी हो जाएगी।
इस साल सोना बना रहा लगातार रिकॉर्ड
सोने की कीमत (Gold Price) इस साल लगातार बढ़ती आई है। सोने की कीमतों में भविष्य में भी बढ़ोतरी का ही अनुमान लगाया जा रहा था, परंतु अब एक्सपर्ट ने बता दिया है कि सितंबर तक सोने के दामों में कितनी गिरावट (Gold Price Fall) आएगी।
सोने के साथ चांदी भी लगातार रिकॉर्ड बना रही है। इस साल की शुरुआत में सोना 76000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास मिल रहा था परंतु अब सोना एक लाख को पार कर चुका है।
चांदी भी बना रही लगातार रिकॉर्ड
सोने की पूरक धातु चांदी भी लगातार रिकॉर्ड (Gold Price Down) बना रही है। चांदी के दाम इस वर्ष बहुत ज्यादा बढ़े हैं। चांदी के दाम कल 126000 प्रति किलोग्राम पर थे जो आज बढ़कर 128000 प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। चांदी में साल के मध्य तक ही 32% तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।
उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों में आई गिरावट
उत्तर प्रदेश के कई शहरों (UP City Gold Price) में सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी सहित अन्य शहरों में सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के दाम गिर गए हैं।
24 कैरेट सोना 97810 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसी प्रकार 22 कैरेट सोने की कीमत 93150 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत देखें तो यह 75510 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में सोने (Delhi Gold Price) की कीमत 100000 के ऊपर चल रही है। 24 कैरेट सोना 100670 रुपए प्रति 10 ग्राम का मिल रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 92290 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 75510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
सितंबर तक कितने हो जाएंगे सोने के दाम
उत्तर प्रदेश में सितंबर तक सोने के दामों (Gold Latest Price) में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। सर्राफा कारोबारी राजेंद्र सोनी के अनुसार सितंबर तक सोना गिरकर 93 से 95000 के बीच में आ सकता है।
इस समय प्रदेश में मांगलिक कार्यों के लिए सोने की खरीद नहीं की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय कारण भी सोने को ज्यादा प्रभावित नहीं कर रहे हैं, जिस वजह से सोने की कीमत गिरने का अनुमान लगाया गया है।
