home page

Haryana में रेलवे की ओर से बड़ा कदम, 13 स्टेशन बनाए जाएंगे आधुनिक

Haryana - हरियाणा में रेलवे ने यात्री सुरक्षा और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे इस रेल खंड पर 13 प्रमुख स्टेशनों को आधुनिक तकनीक से लैस करेगा। यहां डिजिटल सिग्नलिंग (digital signaling) और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाए जाएंगे... इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 | 
Haryana में रेलवे की ओर से बड़ा कदम, 13 स्टेशन बनाए जाएंगे आधुनिक

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) सहारनपुर से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले रेल खंड को अब आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। रेल नेटवर्क (Rail Network) को अधिक सुरक्षित और तेज बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने यह कदम उठाया है। इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और ट्रेनों की गति व संचालन में भी सुधार होगा।

इसी योजना के तहत उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के हाई डेंसिटी नेटवर्क (HDN) और हाईली यूटिलाइज्ड नेटवर्क (HUN) मार्ग पर स्थित 13 महत्वपूर्ण स्टेशनों को इस परियोजना के लिए चुना गया है। इन स्टेशनों पर पारंपरिक सिग्नलिंग व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल सिस्टम में बदला जाएगा।

बता दें कि इस परियोजना के लिए 129.17 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत पुराने लीवर आधारित सिग्नलिंग सिस्टम की जगह अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) प्रणाली स्थापित की जाएगी। इससे ट्रेन संचालन (train operation) अधिक सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद बनाया जा सकेगा।

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग रेलवे सिग्नलिंग (Electronic interlocking railway signalling) की एक आधुनिक तकनीक है, जो ट्रेनों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित बनाती है। यह प्रणाली सुनिश्चित करती है कि ट्रैक पूरी तरह खाली होने और पॉइंट सही दिशा में सेट होने से पहले सिग्नल हरा न हो, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाती है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस अपग्रेड से न सिर्फ ट्रेनों की सुरक्षा में इजाफा होगा, बल्कि संचालन और समन्वय (Operation and Coordination) बेहतर होगा। इसके साथ ही रेल यातायात की गति बढ़ेगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु रूप से किया जा सकेगा।