home page

Chanakaya Niti : पत्नी में दिखें ये 4 चीजें तो तुरंत कर दे त्याग, नही तो हो जाएगा घर बर्बाद

Chanakaya Niti : बहुत बार ऐसा होता हे कि लोग प्यार में अंधे होकर अपने लिए गलत साथी का चुनाव कर बैठते है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन और जीवनसाथी से जुड़ी कई बातों का वर्णन किया है। उन्होने बताया है कि एक अच्छी पत्नी, पति के जीवन को सही राह देती है। लेकिन यदि पत्नी गुणहीन हो तो वह जिंदगी को नरक भी बना सकती है। इसलिए आइए नीचे खबर में जान लें कि आपको कैसी महिला से दूरी बना कर रखनी चरहिए....

 | 
Chanakaya Niti : पत्नी में दिखें ये 4 चीजें तो तुरंत कर दे त्याग, नही तो हो जाएगा घर बर्बाद

HR Breaking News, Digital Desk : कहते है कुछ रिश्ते भगवान खुद बनाता है और हमें ऐ समय के बााद पवो मिलते है। ऐसा ही रिशता होता है पति पत्नी का। शादी के बाद एक स्त्री पर पति और उसके पूरे पीढ़ी की खुशियों की जिम्मेदारी होती है। वह किसी घर में बस एक बहू नहीं बल्कि इज्जत बनकर जाती है। इसलिए एक विवाहित औरत (chankya niti for couple) को बहुत सोच-समझकर हर काम करना चाहिए। 


हमारे देश में ये माना जाता है कि पत्नी गुणवान हो तो वह एक बिगड़े हुए आदमी को भी सुधार देती है, उसकी असफलताओं को सफलता में बदलने की ताकत रखती है। लेकिन, यदि पत्नी का स्वभाव इसके विपरीत हो तो इसका परिणाम परिवार के हर एक सदस्य को भुगतना पड़ सकता है। खुद पति भी कभी अपने जीवन में सुख का अनुभव नहीं कर पाता है।

महान कूटनीतिक और दार्शनिक आचार्य चाणक्य के नीतियों (Niti of Acharya Chanakya) के संग्रह पुस्तक चाणक्य नीति में भी इस बात का जिक्र मिलता है, कि अगर पत्नी में पतन करने वाले गुण हो तो उसे छोड़ देना ही उचित होता है। खराब पत्नी की पहचान आप नीचे बताए गए लक्षणों से कर सकते हैं।


1. जो सोच-विचार और तोल कर ना बोले


​आचार्य चाणक्य की नीति के अनुसार, ऐसी पत्नी के त्याग को सही माना गया है, जिसका अपनी वाणी पर वश न हो और जो बहुत कठोर शब्दों का प्रयोग करे। क्योंकि ऐसे लोग कुछ भी बोल देते हैं, जिससे बहुत बड़ी हानि हो सकती है। साथ ही इस तरह के लोग किसी दूसरे की भावना की चिंता नहीं करते हैं।

2. बिन बात का गुस्सा करे


ये आम बात है कि किसी भी इंसान को गुस्सा आ सकता है। गुस्सा आना इंसान की प्रकृति है लेकिन जब कोई इससे ग्रसित होता (chanakya niti for husband) है, तो वह अपने आसपास के लोगों के जीवन को भी कष्टदायक बना देता है।


इसलिए आर्चाय चाणक्य कहते हैं, कि जिस पत्नी का स्वभाव गुस्सैल होता है, उसे अपने और अपने परिवार की खुशियों के लिए छोड़ने में ही भलाई है।


3. घर का माहौल रखे अशांत


आर्चाय चाणक्य ने कहा है कि घर में अशांति करने वाली पत्नी (troublesome wife) के साथ जीवन कभी भी सुखदायी नहीं बन पाता है। उसके इस गुण का परिणाम पूरी पीढ़ी को उठाना पड़ सकता है, क्योंकि ऐसी स्त्रियां अपने बच्चों को भी अच्छे गुण नहीं सिखा पाती है।


4. क्या होती है एक अच्छी पत्नी की पहचान 


आर्चाय चाणक्य की नीति (chanakya niti for wife) के अनुसार, एक स्त्री अच्छी पत्नी तभी कहलाती है, जब वह अपने कर्म, धर्म और वचन से शुद्ध हो। उसे यह ज्ञात हो कि उसके द्वारा बोली गई बातों और किए गए कार्य का क्या परिणाम होगा। उसे अच्छी तरह और कम पैसों में भी घर चलाना आता हो। इसके साथ ही पति को प्यार करे हर सुख-दुख में उसका साथ दे।